तत्सम तद्भव शब्द क्या होते हैं? | Tatsam Tadbhav Shabd Hindi Mai

Tatsam Tadbhav Shabd Hindi Mai: हेलो स्टूडेंट, हम आपको इस आर्टिकल में हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण अध्याय तत्सम तद्भव शब्द क्या होते हैं? आदि के बारे में बताया गया है |

Tatsam Tadbhav Shabd Hindi Mai

तत्सम शब्द क्या होते हैं:

हिन्दी भाषा का विकास संस्कृत भाषा से हुआ है। अतः इसी भाषा से सीधे शब्द हिन्दी में आये हैं। इन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
जैसे- नासिका, मुख, सूर्य, चन्द्रमा, रात्रि आदि।

तद्भव शब्द क्या होते हैं:

वे शब्द जो तत्सम न रहकर उसी शब्द से बिगड़कर बने हैं, उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।
जैसे- चाँद, सूरज, रात, नाक, मुँह आदि।

Also read: Subhadra Kumari Chauhan Ka Jeevan Parichay

तत्समतद्भवतत्समतद्भव
चन्द्रचाँदग्राहकगाहक
मयूरमोरविद्युतबिजली
वधूबहूनृत्यनाच
चर्मचमड़ागौगाय
ग्रीष्मगर्मीअज्ञानीअज्ञानी
अकस्मात्अचानकअग्निआग
आलस्यआलसउज्ज्वलउजला
कर्मकामनवीननया
स्वर्णसोनाशतसौ
श्रंगारसिंगारसर्पसाँप
कूपकुआँकोकिलकोयल
मृत्युमौतसप्तसात
घृतघीदधिदही
दुग्धदूधधूम्रधुआँ
दन्तदाँतछिद्रछेद
अमूल्यअमोलआश्चर्यअचरज
अश्रुआँसूकर्णकान
कृषककिसानग्रामगाँव
हस्तीहाथीआम्रआम
मक्षिकामक्खीशर्करशक्कर
सत्यसचहस्तहाथ
हरितहराशिरसिर
गृहघरचूर्णचूरन
कुम्भकारकुम्हारकटुकड़वा
नग्ननंगाभगिनीबहिन
वार्ताबातभगिनीबहिन
मृत्तिकामिट्टीपुत्रपूत
कपाटकिवाड़छत्रछाता
धैर्यधीरजकर्णकान

Hindi Grammar Class 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

FAQs

तत्सम शब्दों में क्या लगता है?

तत्सम शब्द तत्+सम शब्दों से बना है। तत् का अर्थ होता है “उसके” और सम का अर्थ होता है “समान”। यहाँ “उसके” का अर्थ है “संस्कृत भाषा” अर्थात जो शब्द हिन्दी भाषा में संस्कृत भाषा से ज्यों के त्यों प्रयोग होते हैं उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं, जैसे – पुस्तक, क्षेत्र, अग्नि, रात्रि, कार्य इत्यादि।

तत्सम एवं तद्भव शब्दों में क्या अंतर है?

संस्कृत के कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हिंदी में भी बिना परिवर्तन के प्रयुक्त होते हैं . उन शब्दों को तत्सम शब्द कहते हैं . तद्भव शब्द वे शब्द हैं जिनमे थोडा सा परिवर्तन करके हिंदी में प्रयुक्त किया जाता हैं 

तद्भव शब्द क्या है उदाहरण सहित समझाइए?

तद्भव (शाब्दिक अर्थ : ‘उससे उत्पन्न’) एक संस्कृत शब्द है जो मध्यकालीन भारत-आर्य भाषाओं के सन्दर्भ में उन शब्दों को कहते हैं जो संस्कृत के मूल शब्द नहीं हैं बल्कि संस्कृत के किसी मूल शब्द से व्युत्पन्न (निकले हुए) हैं। दूसरे शब्दों में, तत्सम शब्दों के बदले हुए रूप को तद्भव शब्द कहा जाता है।

तत्सम शब्द क्या कहलाते हैं?

ऐसे शब्द जिन्हें संस्कृत भाषा से ज्यों का त्यों उठाकर किसी अन्य भाषा में प्रयुक्त कर लिया जाता है, शब्दों को प्रयुक्त करने के बाद भी उनके अर्थ और ध्वनि में कोई परिवर्तन नहीं होता है, तो ऐसे शब्द तत्सम शब्द कहलाते हैं।

हम उम्मीद रखते है कि तत्सम तद्भव शब्द क्या होते हैं? आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top