काल किसे कहते है, प्रकार, उदाहरण | Kaal in Hindi

हेलो स्टूडेंट, हम आपको इस आर्टिकल में हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण अध्याय काल किसे कहते है, प्रकार, उदाहरण आदि के बारे में बताया गया है | इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े | kaal in hindi में पढ़े |

काल किसे कहते है – Kaal ki Paribhasha :

क्रिया के होने या करने के समय को काल कहते हैं।

काल के भेद – Kaal ke Bhed :

1. वर्तमान काल
2. भूतकाल
3. भविष्य काल

यह भी पढ़े: अलंकार की परिभाषा, प्रकार, उदाहरण

1. वर्तमान काल :
क्रिया के जिस रुप से यह पता चले कि काम अभी हो रहा है।
इसके तीन भेद है।

i. सामान्य वर्तमान :– क्रिया का वह रूप जिससे काम के वर्तमान समय में सामान्यतः होने का बोध हो।

जैसे – मोहन जाता है।

ii. अपूर्ण वर्तमान :– क्रिया का वह रूप जिससे मालूम होता है कि काम शुरू हो गया है और अभी जारी है।

जैसे

मोहन जा रहा है।

iii. संदिग्ध वर्तमान :– क्रिया का वह रूप जिससे मालूम होता है कि क्रिया वर्तमान में ही है, किन्तु उसके होने में सन्देह हो।

जैसे – मोहन जाता होगा।

यह भी पढ़े: क्रिया किसे कहते हैं, भेद, उदाहरण

2. भूतकाल :
क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम बीते हुए समय में पूरा हो गया है।
इसके छ: भेद है।

i. सामान्य भूत :– क्रिया के जिस रूप से यह मालूम हो कि काम बीते हुए समय में सामान्यतः पूरा हो गया।

जैसे मोहन ने साप देखा।

ii. आसन्न भूत :– क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि काम अभी-2 पूरा हुआ है।

जैसे – मोहन ने साँप देखा

iii. पूर्ण भूत :– क्रिया के जिस रुप से यह ज्ञात हो कि काम बहुत पहले पूरा हो चुका था।

जैसे – उसने साँप देखा था।

iv. अपूर्ण भूत :– क्रिया के जिस रुप से क्रिया का भूतकाल में होना पाया जाए, लेकिन पूर्ण हुआ या नहीं ज्ञात न हो, उसे अपूर्ण भूत कहते है।

जैसे – मोहन साँप देख रहा था।

v. संदिग्ध भूत :– जिस क्रिया के करने या होने में संदेह हो उसे संदिग्ध भूत कहते है।

जैसे– मोहन ने साँप देखा होगा।

vi. हेतु हेतुमद भूत :– क्रिया के जिस रुप से कार्य के भूतकाल में होने या किए जाने की शर्त पाई जाए, उसे हेतु हेतुमद भूत कहते है।

जैसे – यदि साँप देखता तो चला जाता।

यह भी पढ़े: सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

3. भविष्य काल :
क्रिया के जिस रुप से किसी काम का आने वाले समय में किया जाना या होना ज्ञात हो उसे भविष्य काल कहते है।
इसके दो भेद है।

i. सामान्य भविष्य :– क्रिया के जिस रूप से काम का सामान्य रूप से भविष्य में किया जाना या होना पाया जाए

उसे सामान्य भविष्य कहते है।

जैसे-

a) माता जी तीर्थ यात्रा पर जाएगी ।

b) मै प्रातः कॉलेज जाऊँगा। i

i. सम्भाव्य भविष्य :– क्रिया का वह रूप जिससे काम के भविष्य में होने या किए जाने की सम्भावना है, पर निश्चित नहीं, उसे सम्भाव्य भविष्य कहते है।

जैसे– शायद कल सवेरे वह आ जाए ।

Hindi Grammar Class 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

FAQs

भविष्य काल कितने प्रकार के होते हैं?

काल तीन प्रकार के होते हैं।

सामान्य भविष्यत् काल
संभाव्य भविष्यत् काल
आज्ञार्थ भविष्यत् काल

वर्तमान काल की परिभाषा क्या है?

वर्तमान काल (संक्षिप्त रूप में pres या prs) व्याकरणिक परिभाषा के अनुसार, क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में मौजूद कोई स्थिति या किसी घटना के होने का संकेत मिलता है उसे ‘वर्तमान काल’ कहते हैं।

भविष्य काल की पहचान क्या है?

क्रिया के जिस रूप से क्रिया के आने वाले समय में पूरा होने का पता चले उसे भविष्य काल कहते हैं। जिन वाक्यों के अंत में गा, गे, गी आदि आते हैं वे भविष्य काल होते हैं।

भूतकाल के कितने भेद हैं?

भूतकाल के छः भेद होते हैं।

हम उम्मीद रखते है कि काल किसे कहते है, प्रकार, उदाहरण आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top