Visheshan in Hindi – विशेषण किसे कहते हैं, विशेषण के भेद, उदाहरण

Visheshan in Hindi: हेलो स्टूडेंट, हम आपको इस आर्टिकल में हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण अध्याय विशेषण किसे कहते हैं, विशेषण के भेद, उदाहरण आदि के बारे में बताया गया है |

विशेषण किसे कहते हैं – Visheshan in Hindi

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (गुण, संख्या, मात्रा या परिमाण आदि) बताते हैं विशेषण कहलाते हैं |

or

जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट होती हैं उन्हे विशेषण कहते हैं।

विशेषण के प्रयोग से व्यक्ति, वस्तु का यथार्थ स्वरूप तो प्रकट होता ही हैं साथ ही भाषा को प्रभावशीलता भी बढ़ जाते हैं।

जैसे :- बड़ा लड़का, लाल मिर्च, चार आदमी ।

विशेषण के भेद – Visheshan Ke Bhed

  1. गुणवाचक
  2. परिमाणवाचक
  3. संख्यावाचक
  4. सार्वनामिक

1. गुणवाचक :-

जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम के गुण या दोष का बोध हो, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। ये विशेषण भाव, रंग, दशा, आकार, समय, स्थान, काल आदि से सम्बन्धित होते है।

जैसे– अच्छा, बुरा, सफेद, काला, रोगी, मोटा, पतला, लम्बा, चौड़ा, नया, पुराना, ऊँचा, मीठा, चीनी, नीचा, प्रातःकालीन

आदि।

2. परिमाणवाचक :

जिन विशेषण शब्दों से किसी वस्तु के परिमाण, मात्रा, माप या तोल का बोध हो वे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते है |

इसके दो भेद हैं।

i. निश्चित परिमाणवाचक :– दस क्विटल, तीन किलो, डेढ़ मीटर।

ii. अनिश्चित परिमाणवाचक :– थोड़ा, इतना, कुछ, ज्यादा, बहुत, अधिक, कम, तनिक, थोड़ा, इतना, जितना, ढेर

सारा।

3. संख्यावाचक :-

जिन विशेषण शब्दों से संख्या का बोध हो वे संख्यावाचक विशेषण होते है |

इसके दो भेद हैं –

i) निश्चित संख्यावाचक :– दो, तीन, ढाई, पहला, दूसरा, इकहरा, दुहरा, तीनो, चारों, दर्जन, जोड़ा, प्रत्येक।

ii) अनिश्चित संख्यावाचक :– कई, कुछ, काफी, बहुत।

4. सार्वनामिक :-

जो सर्वनाम शब्द संज्ञा के पहले आकर विशेषण का काम करते हैं, उन्हे सार्वनामिक विशेषण कहते हैं |

जैसे: यह विद्यालय, वह बालक, वह खिलाड़ी आदि ।

Hindi Grammar Class 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

FAQs

विशेषण के कितने भेद होते हैं?

(i) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण – जो विशेषण शब्द निश्चित माप-तोल बताते हैं, वे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे—दो मीटर कपड़ा। एक लीटर दूध।
(ii) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण – जो विशेषण शब्द निश्चित माप-तोल नहीं बताते वे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे-थोड़ी चीनी, कुछ खिलौने आदि।

विशेषण किसे कहते हैं?

सामान्य रूप से विशेषण को चार भागों में बांटा गया है, जिससे हम विशेषण के भेद कहते हैं.

कुछ शब्द विशेषण का कौन भेद है?

विशेषण के भेद
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) संख्यावाचक विशेषण
(3) व्यक्तिवाचक विशेषण
(4) तुलनाबोधक विशेषण
(5) संबंधवाचक विशेषण

हम उम्मीद रखते है कि विशेषण किसे कहते हैं, विशेषण के भेद, उदाहरण आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top