शब्द किसे कहते हैं, प्रकार, उदहारण | Shabd Kise Kahate Hain

हेलो स्टूडेंट, हम आपको इस आर्टिकल में हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण अध्याय शब्द किसे कहते हैं, प्रकार, उदहारण आदि के बारे में बताया गया है |

शब्द किसे कहते हैं – Shabd Kise Kehte Hain:

एक या अधिक वर्णो के मेल से बनी सार्थक ध्वनि को शब्द कहा जाता है।

शब्द के प्रकार – Shabd ke Prakar :
स्त्रोत या इतिहास के आधार पर
1. तत्सम:– जो शब्द संस्कृत से हिन्दी में ज्यो के त्यों अर्थात बिना परिवर्तन के ले लिए गए है

जैसे- अग्नि, पृथ्वी, रात्रि

यह भी पढ़े: वाक्य की परिभाषा, भेद, उदाहरण

2. तद्भवः– तत्सम (संस्कृत) के वे शब्द है जो कुछ बिगड़ कर हिन्दी में प्रचलित हो गए है

जैसे :– हस्त से ‘हाथ’, कर्ण से ‘कान’

3. देशी:– जो शब्द स्थानीय भाषाओं में से हिन्दी में प्रयुक्त होते है

जैसे- रोड़ा, बैंगन, सेब

4. संकर:– दो भाषाओं के मेल से बने शब्द संकर कहलाते है

जैसे

खून + पसीना             बे + डौल

फारसी + हिन्दी          जेल + खाना

टिकट + घर             अग्रेजी + हिन्दी

यह भी पढ़े: अलंकार की परिभाषा, प्रकार, उदाहरण

5. विदेशी:– वे शब्द जो विदेशी भाषाओं से हिन्दी में आए है।

अरबी के शब्द:– अखबार, आदत, आखिर, अमीर, ईनाम, ईमान, उम्र, औरत, कसूर, कसरत, कानून, किताब,

खबर, खराब, जनाब, जलिम, तहसील, तकदीर, तबादला, नशा, फायदा, मुल्ला, मजहब, मतलब, हकीम, शराब

फारसी के शब्द:– अदा, अगर, आमदनी, आईना, आवाज, आसमान, कमीना, कारीगर, किशमिश, खुश, गवाह, चादर, चश्मा, चेहरा, जिगर, जोश, दफ्तर, दवा, दीवार, दिलेर, दलाल, पाजामा, परहेज, बेकार, बेरहम, मजदूर, सरदार, सौदागर, साहब

यह भी पढ़े: उपसर्ग की परिभाषा, भेद, उदाहरण

तुर्की के शब्द:– तोप, तमाशा, कैंची, खंजर, चेचक, चम्मच, बेगम, बारुद, बहादुर, मुगल, दरोगा, सराय, बीबी, लाश, उर्दू

अंग्रेजी के शब्द:– अफसर, अपील, कमेटी, कलक्टर, गिलास, अस्पताल, गैस, टिकट, कुली, लालटेन, पुलिस, रजिस्टर

फ्रेंच के शब्द:– लैम्प, मेयर, आलपिन, सूप, पिकनिक, कारतूस, कूपन, मीनू, अंग्रेज

जापानी के शब्द:– रिक्शा

 चीनी के शब्द:– चाय, लीची, चीनी 

पुर्तगाली :- अलमारी, इस्तरी, इस्पात, कनस्तर, कप्तान, गोदाम, नीलम, पादरी, फीता, गमला, संतरा, चाबी,

तौलिया, बाल्टी, साबुन

यह भी पढ़े: संज्ञा किसे कहते हैं, लिंग, वचन, कारक

व्युत्पति (रचना या बनावट) के आधार पर शब्द के भेद:

1. रुढ़ :- जो अन्य शब्दो के योग से न बने हों

जैसे – कमल, घोड़ा, जल

2. यौगिक :– जो दो शब्दो मे योग से बनते है

जैसे – पाठशाला = पाठ+शाला, विद्यालय = विद्याा+आलय

3. योगरुढ़ :– जो शब्द दो या दो से अधिक शब्दों के योग से बने हों तथा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हों

उन्हे योगरुढ़ शब्द कहते है।

जैसे– दशानन, लम्बोदर

Hindi Grammar Class 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

FAQs

शब्द की क्या परिभाषा है?

एक या एक से अधिक वर्णों से बने सार्थक ध्वनि समूह को शब्द कहते हैं। दो या दो से अधिक वर्णो से बने ऐसे समूह को ‘शब्द’ कहते है, जिसका कोई न कोई अर्थ अवश्य हो।

युग्म शब्द कौन सा है?

इसमें शब्दों की मात्राओं अथवा वर्णों में परिवर्तन करने से अर्थ में काफी अन्तर आ जाता है। अतएव, वैसे शब्द, जो उच्चारण की दृष्टि से असमान होते हुए भीसमान होने का भ्रम पैदा करते हैं, युग्म शब्द अथवा ‘श्रुतिसमभिन्नार्थक’ शब्द कहलाते हैं।

शब्द के भेद कैसे पहचाने?

अर्थ की दृष्टि से शब्द-भेद
सार्थक शब्द: जिन शब्दों का कुछ-न-कुछ अर्थ हो वे शब्द सार्थक शब्द कहलाते हैं। जैसे-रोटी, पानी, ममता, डंडा आदि।
निरर्थक शब्द: जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता है वे शब्द निरर्थक कहलाते हैं। जैसे-रोटी-वोटी, पानी-वानी, डंडा-वंडा इनमें वोटी, वानी, वंडा आदि निरर्थक शब्द हैं।

शब्द एवं पद में क्या अंतर है?

शब्द – एक या अनेक वर्णों से बने अर्थपूर्ण समूह को शब्द कहते है। पद – जब इन सार्थक मतलब अर्थपूर्ण शब्द का प्रयोग वाक्य में किया जाता है, तो उस शब्द को पद कहते है।

हम उम्मीद रखते है कि शब्द किसे कहते हैं, प्रकार, उदहारण आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top