डेल्टा किसे कहते हैं? – Delta Kise Kahate Hain

Delta Kise Kahate Hain:हेलो स्टूडेंट्स, आज हमने यहां पर डेल्टा की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण के बारे में विस्तार से बताया हैDelta Kise Kahate Hain। यह हर कक्षा की परीक्षा में पूछा जाने वाले यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।

Delta Kise Kahate Hain

डेल्टा (Delta), नदी के मुहाने पर बनने वाली नदी की ‘निक्षेपण विशेषता’ (Depositional Feature) है। ये वेटलैंड्स हैं जिसमें नदियाँ अपना जल एवं तलछट किसी अन्य जल निकाय जैसे कि महासागर, झील या दूसरी नदी में प्रवाहित करती  हैं।

डेल्टा का निर्माण:

  • नदी अपने मुहाने के पास या निर्गम बिंदु के पास अत्यंत धीमी गति से बहती है जिससे नदी कई वितरिकाओं में बँटकर अपने साथ लाए ठोस पदार्थों का तल में जमाव करने लगती है।
  • नदी का धीमा वेग और तलछट का निर्माण नदी को अपने एकल चैनल से विखंडित होने की अनुमति प्रदान करता है क्योंकि यह अपने निर्गम बिंदु के पास होती है। इससे नदी एक डेल्टिक लोब (Deltaic lobe) का निर्माण करती है।
  • एक परिपक्व डेल्टिक लोब में एक वितरण नेटवर्क शामिल होता है। छोटे, छिछले चैनलों की शृंखला को ‘वितरिकाएँ’ कहा जाता है और ये नदी की मुख्यधारा से दूर होती हैं।
  • एक डेल्टिक लोब में पहले भारी एवं मोटी सामग्री का जमाव होता है। इसके बाद छोटे, महीन तलछट को अनुप्रवाह क्षेत्र में ले जाया जाता है।
  • उत्कृष्ट सामग्री नदी के मुहाने के बाहर जमा होती है। इस सामग्री को जलोढ़ (Alluvium) या गाद (Silt) कहा जाता है।
  • गाद (Silt) उन पोषक तत्त्वों से भरपूर होती है जो सूक्ष्मजीवों एवं पौधों के विकास में सहायक होते हैं और जिससे खाद्य शृंखला में उत्पादकों का विकास होता है।
  • जैसे ही गाद का जमाव होना शुरू होता है वैसे ही नई भूमि का भी निर्माण होने लगता है जो ‘डेल्टा’ कहलाता है।

डेल्टा का निर्माण आमतौर पर तीन भागों से मिलकर होता है:

  • ऊपरी डेल्टा मैदान (Upper Delta Plain)
  • निचला डेल्टा मैदान (Lower Delta Plain)
  • जलीय डेल्टा (Subaqueous

एक डेल्टा का जलीय भाग (Subaqueous Part) जल के नीचे होता है। यह डेल्टा का सबसे खड़ी ढलान वाला हिस्सा होता Delta Kise Kahate Hainहै और इसमें उत्कृष्ट गाद की अवस्थिति होती है। नदी के मुहाने से दूर जलीय डेल्टा का सबसे नया भाग प्रोडेल्टा (proDelta) कहलाता।

एक डेल्टा का भूपृष्ठीय भाग (Sub Aerial Part) जल के ऊपर होता है। समुद्री लहरों एवं ज्वार से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला सबएरियल क्षेत्र या भूपृष्ठीय क्षेत्र को निचला डेल्टा (Lower Delta) कहा जाता है। Delta Kise Kahate Hain

डेल्टा के प्रकार:

आकृति के आधार पर विभिन्न प्रकार के डेल्टाओं का निर्माण होता है:

  • चापाकार डेल्टा (Arcuate Delta):

 यह पंखे के आकार का डेल्टा होता है। यह जल निकाय के सामने उत्तल मार्जिन के साथ एक झुका या घुमावदार डेल्टा है। इस प्रकार के डेल्टा में अपेक्षाकृत मोटे तलछट बनते हैं। नदी की गतिविधि वायु के साथ संतुलित होती है।

उदाहरण: मिस्र में नील नदी डेल्टा और भारत में गंगा नदी का डेल्टा।

इसे भी पढ़े: स्वर संधि किसे है? भेद , उदाहरण

  • पंजाकार डेल्टा (Bird’s Foot Delta):

इस डेल्टा की आकृति पक्षी के पैर के पंजे की तरह होती है। इस आकृति का निर्माण तब होता है जब समुद्री लहरें कमज़ोर होती हैं और नदी का प्रवाह मज़बूत होता है। इस डेल्टा का निर्माण नदी के जल द्वारा महीन सामग्री के जमाव के कारण होता है।

निक्षेपित जलोढ़ सामग्री नदी को छोटी-छोटी वितरिकाओं में विभाजित करती है। इस प्रकार यह डेल्टा समुद्र तटों पर शायद ही कभी अवस्थित होता है क्योंकि समुद्री लहरें नदी के प्रवाह की तुलना में अक्सर मज़बूत होती हैं।

ऐसे डेल्टा को ‘अंगुलीनुमा डेल्टा’ (Finger Delta) भी कहा जाता है।

उदाहरण: संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसिसिपी नदी का डेल्टा।

  • अग्रवर्धी डेल्टा (Cuspate Delta):

इस डेल्टा का निर्माण वहाँ होता है जहाँ तलछट का जमाव मज़बूत तरंगों के साथ एक सीधी तटरेखा पर होता है। लहरें तलछट को धक्का देती हैं जिससे बाहर की तरफ दाँत जैसी आकृति का निर्माण होता है। 

उदाहरण: इटली की टाइबर नदी का डेल्टा।

  • एश्चुअरी डेल्टा (Estuarine Delta):

इसका निर्माण जलमग्न नदियों के मुहाने पर एश्चुअरी के किनारों पर जमाव के कारण होता है।

उदाहरण: फ्राँस की सीन नदी, भारत की नर्मदा एवं तापी/ताप्ती नदियाँ।

  • लैकुसट्राइन डेल्टा (Lacustrine Delta):

इस डेल्टा का निर्माण तब होता है जब एक नदी का निर्गमन झील में होता है।

उदाहरण: आयरलैंड की लफ लीन नदी (Lough Leanne River) का डेल्टा।

  • रूण्डित डेल्टा (Truncated Delta):

समुद्र की लहरें एवं महासागरीय धाराएँ अपनी क्षरणकारी प्रक्रिया के माध्यम से नदी के निक्षेपण से निर्मित डेल्टा को नष्ट कर देती हैं। इस प्रकार नष्ट किये गए एवं विच्छेदित डेल्टा को ‘रूण्डित डेल्टा’ (Truncated Delta) कहा जाता है।

  • परित्यक्त डेल्टा (Abandoned Delta):

जब नदी अपने मुहाने से स्थानांतरित होकर किसी अन्य जगह पर अपना जल गिराती है तो नदी द्वारा बनाया गया पूर्व डेल्टा ‘परित्यक्त डेल्टा’ कहलाता है।

उदाहरण: चीन का यलो (Yellow) नदी डेल्टा, भारत में हुगली नदी द्वारा निर्मित गंगा डेल्टा का पश्चिमी भाग।

इसे भी पढ़े:

Source: Jay Shankar with Vipin Sir

इस आर्टिकल में अपने पढ़ा कि,  डेल्टा किसे कहते हैं, हमे उम्मीद है कि ऊपर दी गयी जानकारी आपको आवश्य पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top