UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 3

यहां, हम UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 3, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 3 pdf. Now you will get step by step solution to each question.

BoardUP Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science
Model PaperPaper 3
CategoryUP Board Model Papers

UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 3

समय : 3 घण्टे 15 मिनट

सामान्य निर्देश:

  1. प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
  2. यह प्रश्न-पत्र दो खण्डों-क एवं ख में विभाजित है। प्रत्येक खण्ड के सभी | प्रश्न एक-साथ हल करना आवश्यक है। प्रत्येक खण्ड का उत्तर नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।
  3. प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
  4. प्रश्न-पत्र में चार प्रकार के प्रश्न हैं-बहुविकल्पीय, अति लघुउत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय, जिनके सम्बन्ध में निर्देश उनके प्रारम्भ में दिए गए है।
  5. के तथा ख खण्डों हेतु दिए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका में मज़बूती के साथ संलग्न करना आवश्यक है।
  6. दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र-कार्य के स्थान पर अलग से खण्ड क में प्रश्न संख्या 14 तथा खण्ड ख में प्रश्न संख्या 28 के उत्तर लिखने के लिए दिए गए हैं।

खण्ड क

बहुविकल्पीय प्रश्न
निर्देश निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।

प्रश्न 1.
मैकियावली द्वारा लिखित पुस्तके का नाम क्या था? (1)
(अ) द प्रिन्स
(ब) डिवाइन कॉमेडी
(स) डेकामेरॉन
(द) यूटोपिया

प्रश्न 2.
“बोस्टन चाय पार्टी’ घटना किस देश की क्रान्ति से सम्बन्धित है? (1)
(अ) रूस
(ब) फ्रांस
(स) अमेरिका
(द) इंग्लैण्ड

प्रश्न 3.
“भारत सेवक समाज’ (सर्वेण्ट्स ऑफ इण्डिया) नामक संस्था की स्थापना किसने की थी? (1)
(अ) आत्माराम पाण्डुरंग
(ब) ज्योतिबा फुले
(स) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
(द) गोपालकृष्ण गोखले

प्रश्न 4.
उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? (1)
(अ) लखनऊ
(ब) इलाहाबाद
(स) कानपुर
(द) बरेली।

प्रश्न 5.
सार्क का प्रथम शिखर सम्मेलन कहाँ सम्पन्न हुआ था? (1)
(अ) नई दिल्ली
(ब) ढाका
(स) काठमाण्डू
(द) थिम्पू

प्रश्न 6.
संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है? (1)
(अ) राष्ट्रपति
(ब) उपराष्ट्रपति
(स) लोकसभा अध्यक्ष
(द) राज्यसभा का उपसभापति

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
इंग्लैण्ड की गौरवपूर्ण क्रान्ति कब हुई थी, उस समय वहाँ का राजा कौन था? (1 + 1)

प्रश्न 8.
भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना कब हुई? (2)

प्रश्न 9.
लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य क्या है? क्या इसके निर्णयों के विरुद्ध अपील हो सकती है? (1 + 1)

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10.
गुट-निरपेक्षता की चौकड़ी से क्या आशय है? (3)
अथवा
राष्ट्रपति को अपदस्थ किए जाने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए। (3)

प्रश्न 11.
द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान की पराजय क्यों हुई, इसका क्या प्रभाव पड़ा? (1 + 2)
अथवा
भारत छोड़ो आन्दोलन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (1 + 2)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12.
भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम, 1947 के तीन प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख कीजिए। (2 + 2 + 2)
अथवा
“राजा राममोहन राय आधुनिक भारत के जनक थे। स्पष्ट कीजिए। (6)

प्रश्न 13.
जिले की न्याय व्यवस्था का वर्णन कीजिए। (6)
अथवा
राज्य के मुख्यमन्त्री की नियुक्ति तथा शक्तियों पर प्रकाश डालिए। (6)

मानचित्र-कार्य

प्रश्न 14.
निम्नलिखित स्थानों को आपको दिए गए भारत के रेखा-मानचित्र में चिह्न | द्वारा दर्शाइए और उनके नाम भी लिखिए। सही नाम और सही स्थिति (चिह्न) के लिए 4, अंक निर्धारित हैं।

  1. वह स्थान जहाँ रानी लक्ष्मीबाई का शासन था। (1/2+ 1/2)
  2. वह स्थान जहाँ गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। (1/2 + 1/2)
  3. वह स्थान जहाँ भारत का उच्चतम न्यायालय स्थित है। (1/2 + 1/2)
  4. वह स्थान जहाँ दशावतार मन्दिर स्थित है। (1/2 + 1/2)
  5. वह स्थान जहाँ चन्द्रशेखर आजाद शहीद हुए। (1/2 + 1/2)

खण्ड ख

बहुविकल्पीय प्रश्न

निर्देश निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।

प्रश्न 15.
कौन-सा समुद्र तट कोरोमण्डल तट कहलाता है?  (1)
(अ) तमिलनाडु का समुद्र तट
(ब) गुजरात का समुद्र तट
(स) केरल का समुद्र तट
(द) ओडिशा का समुद्र तट

प्रश्न 16.
नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर चलाई जा रही है? (1)
(अ) कावेरी नदी
(ब) कृष्णा नदी
(स) गोदावरी नदी
(द) इन्द्रावती नदी

प्रश्न 17.
झरिया प्रसिद्ध है। (1)
(अ) ताँबे के लिए।
(ब) लौह-अयस्क के लिए
(स) कोयले के लिए।
(द) बॉक्साइट के लिए।

प्रश्न 18.
निम्नलिखित में से कौन-सा समूह भारत के निर्यात व्यापार को दर्शाता है? (1)
(अ) खनिज तेल, चाय, जूट निर्मित वस्तुएँ, खाद्य तेल
(ब) जूट निर्मित वस्तुएँ, कच्चा-लोहा, चाय, चमड़े का सामान
(स) चाय, कच्चा लोहा, खनिज तेल, रसायन
(द) जूट उत्पादन, खाद्य तेल, कपास, चमड़े का समान

प्रश्न 19.
भारत की पहली पंचवर्षीय योजना कब लागू की गई?  (1)
(अ) वर्ष 1950
(ब) वर्ष 1951
(स) वर्ष 1952
(द) वर्ष 1953

प्रश्न 20.
विश्व में अधिकतम वर्षा वाला स्थान है। (1)
(अ) चेरापूँजी
(ब) मासिनराम
(स) शिलांग
(द) गुवाहाटी

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21.
क्षेत्र के आधार पर बाजार के चार रूपों के नाम लिखिए। ( 2 )

प्रश्न 22.
पूँजी क्या है? पूँजी से सम्बन्धित मार्शल की परिभाषा दीजिए। (1 + 1)

प्रश्न 23.
चक्रवात से आप क्या समझते हैं? (2)

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 24.
प्राकृतिक आपदा से क्या तात्पर्य है? किन्हीं दो प्राकृतिक आपदाओं का उल्लेख कीजिए। (1 + 1 + 1)
अथवा
औद्योगीकरण में ऊर्जा का क्या महत्त्व है? (3)

प्रश्न 25.
भारत के निर्यात व्यापार की तीन विशेषताएँ लिखिए। (1 +1+ 1)
अथवा
किन्हीं दो कृषि निविष्टियों का महत्त्व लिखिए। (1 + 1+1)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 26.
भारत के उत्तरी विशाल मैदान का विवरण निम्नलिखित शीर्षकों में दीजिए (2 + 2 + 2)

  • विस्तार
  • उच्चावच
  • जल प्रवाह

अथवा
भारत में पाए जाने वाले मानसूनी वनों का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत दीजिए। (2+2+2)

  • वितरण क्षेत्र
  • प्रमुख वृक्ष
  • आर्थिक महत्त्व

प्रश्न 27.
भूमि सुधार से आप क्या समझते हैं? भारत में भूमि सुधार के उद्देश्य तथा कोई दो कार्यक्रम बताइए। (2 + 2 + 1 + 1)
अथवा
वस्तु विनिमय प्रणाली को स्पष्ट कीजिए तथा उसकी व्यावहारिक | कठिनाइयों का वर्णन कीजिए। (3 + 3)
मानचित्र-कार्य निर्देश भारत के दिए गए मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए।

प्रश्न 28.

  1. मैकाल श्रेणी ~ चिह्न द्वारा नाम सहित। (1)
  2. गंगा नदी चिह्न द्वारा नाम सहित। (1)
  3. लौह-इस्पात उद्योग का एक केन्द्र चिह्न द्वारा नाम सहित। (1)
  4. पीरपंजाल श्रेणी चिह्न द्वारा नाम सहित। (1)
  5. रायपुर शहर चिह्न द्वारा नाम सहित। (1)

Answers

खण्ड क
बहुविकल्पीय प्रश्न

उत्तर 1.
(अ) द प्रिन्स

उतर 2.
(स) अमेरिका

उत्तर 3.
(द) गोपालकृष्ण गोखले

उत्तर 4.
(ब) इलाहाबाद

उत्तर 5.
(ब) ढाका

उत्तर 6.
(स) लोकसभा अध्यक्ष

खण्ड ख
बहुविकल्पीय प्रश्न

उत्तर 15.
(अ) तमिलनाडु का समुद्र तट

उत्तर 16.
(ब) कृष्णा नदी

उत्तर 17.
(स) कोयले के लिए।

उत्तर 18.
(ब) जूट निर्मित वस्तुएँ, कच्चा-लोहा, चाय, चमड़े का सामान

उत्तर 19.
(स) वर्ष 1952

उत्तर 20.
(ब) मासिनराम

UP Board Class 10 Social Science Model Papers Sample Papers

All Subjects UP Board Class 10 Model Papers

—————————————————————————–

हमारी Team आशा करती है, UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 3 से आपको सहायता मिली होगी | If you have any query regarding UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 3, तो आप कमेंट करके पूछ सकते है |
यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top