UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 3

यहां, हम UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 3, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 3 pdf. Now you will get step by step solution to each question.

BoardUP Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectScience
Model PaperPaper 3
CategoryUP Board Model Papers

UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 3

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट

  • यह प्रश्नपत्र तीन खण्डों ‘क’, ‘ख’ एवं ‘ग’ में विभाजित है।
  • प्रत्येक खण्ड का पहला प्रश्न बहुविकल्पीय है जिसमें चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
  • प्रत्येक खण्ड के सभी प्रश्नों को एक साथ करना आवश्यक है। प्रत्येक खण्ड को नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख दिए गए हैं।
  • आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि स्वच्छ एवं नामांकित चित्रों तथा रासायनिक समीकरणों द्वारा कीजिए।

खण्ड (क)

प्रश्न 1.
(क) 20 सेमी फोकस दूरी के अवतल लेन्स से 50 सेमी की दूरी पर एक वस्तु रखी है, उसकी प्रतिबिम्ब की स्थिति होगी [1]

  1. 14.3 सेमी
  2. 15.3 सेमी
  3. 16.3 सेमी
  4. 27.3 सेमी

(ख) स्वस्थ मनुष्य के नेत्र का दूर बिन्दु स्थित होता है।  [1]

  1. 25 सेमी दूरी पर
  2. अनन्त पर
  3. 50 सेमी दूरी पर
  4. 75 सेमी दूरी पर

(ग) दो तारों की त्रिज्याओं का अनुपात 2 : 3 है, जोकि समान पदार्थों द्वारा निर्मित है। यदि प्रथम तार का प्रतिरोध 4.5 ओम है, तो द्वितीय तार का प्रतिरोध होगी।  [1]

  1. 4 ओम
  2. 3 ओम
  3. 8 ओम
  4. 2 ओम

(घ) यदि एक प्रकाश किरण दो माध्यमों के सीमा पृष्ठ पर समकोण पर आपतित होती है, तो अपवर्तन कोण का मान होगा।  [1]

  1. 45°
  2. 60°
  3. 90°

प्रश्न 2.
(क) नेत्र की समंजन क्षमता से क्या तात्पर्य है? समझाइए। [2]
(ख) नीचे दिए गए परिपथ में बिन्दु A व B के मध्य तुल्य प्रतिरोध क्या होगा? [2]
UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 3 image 1
(ग) धारा के चुम्बकीय प्रभाव से आप क्या समझते हैं? बताइए। [2]

प्रश्न 3.
(क) विद्युत मोटर क्या है? विद्युत मोटर का नामांकित चित्र बनाकर इसके सिद्धान्त को लिखिए। [4]
अथवा
धारावाही वृत्ताकार पाश के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र को प्रयोग द्वारा समझाइए। [4]
(ख) मैगनिन का विशिष्ट प्रतिरोध 44 x 10-8 ओम-मी है। इसके 2 मीटर लम्बे तथा 22 x 10-6  मी2  परिच्छेद क्षेत्रफल वाले तार का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
अथवा
दो प्रतिरोधों के श्रेणीक्रम संयोजन के तुल्य प्रतिरोध का व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए। [4]

प्रश्न 4.
(क) मानव नेत्र की संरचना को सचित्र समझाइए। [7]
अथवा
अवतल दर्पण के लिए u, v तथा f में सम्बन्ध स्थापित कीजिए। [7]

खण्ड (ख)

प्रश्न 5.
(क) दिए गए एक जलीय विलयन के pH का मान 9 है, यह विलयन होगा।

  1. क्षारीय
  2. अम्लीय
  3. उदासीन
  4. इनमें से कोई नहीं

(ख) अभिक्रिया,
CaOCI+ H2SO4( तनु ) → (x) + H20+ Cl2 में (x) है [1]

  1. Cas202
  2. Cas02
  3. Caso3
  4. Caso4

(ग) निम्नलिखित में ऐल्काइन है

  1. C3H8
  2. C3H4
  3. C3H6
  4. C4H10

प्रश्न 6.
(क) निम्नलिखित का I.U.P.A.C. नाम लिखिए।

  • ऐसीटिक अम्ल
  • फॉर्मेल्डिहाइड

(ख) खनिज तथा अयस्क में अन्तर स्पष्ट कीजिए। [2]
(ग) फिटकरी बनाने की विधि के लिए रासायनिक समीकरण देते हुए इसके दो उपयोग बताइए। [2]

प्रश्न 7.
(क) धातु तथा अधातु में अन्तर स्पष्ट करते हुए धातु तथा अधातु ऑक्साइडों के प्रकृति बताइए? [2]
(ख) विकर्ण सम्बन्ध क्या है? दीर्घाकार आवर्त सारणी में कितने आवर्त तथा वग है। [2]

प्रश्न 8.
(क) मेथेन बनाने की प्रयोगशाला विधि का रासायनिक समीकरण देते हुए सचित्र वर्णन कीजिए तथा निम्नलिखित की मेथेन से अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए। [7]

  • ऑक्सीकरण के साथ दहन
  • ओजोन से अभिक्रिया
  • सूर्य के प्रकाश में क्लोरीन से अभिक्रिया

अथवा
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। [7]

  • चक्रीय यौगिक
  • कार्बन की चतुष्फलकीय संरचना
  • हाइड्रोकार्बन
  • समूह या मूलक

खण्ड (ग)

प्रश्न 9.
(क) खनिज लवणों का अवशोषण होता है।

  1. जड़ों द्वारा
  2. तनों द्वारा
  3. पत्तियों द्वारा
  4. इनमें से कोई नहीं

(ख) चमड़े के शोधन में किसका उपयोग होता है?

  1. टेनिन
  2. गोंद
  3. रेजिन
  4. रबर

(ग) इन्सुलिन हॉर्मोन स्रावित होता है।

  1. पिट्यूटरी से
  2. थाइरॉइड से
  3. लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं से
  4. अधिवृक्क से

(घ) कॉपर-टी है

  1. रोग निरोधक
  2. गर्भ निरोधक
  3. दन्त उपकरण
  4. डिम्ब वर्धक

प्रश्न 10.
(क) जीवाश्म ईंधन के जलने से उत्पन्न होने वाले पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने के लिए दो उपाय बताइए। [2]
(ख) जल विद्युत शक्ति की अप्रत्यक्ष रूप से सौर ऊर्जा ही है। कैसे? [2]
(ग) खेतों को कृत्रिम पारितन्त्र क्यों कहते हैं? [2]

प्रश्न 11.
(क) हाइपोथैलेमस कहाँ स्थित होता है? इसके तीन कार्य बताइए। [4]
अथवा
थाइरॉइड तथा पैराथाइरॉइड ग्रन्थि की संरचना तथा प्रत्येक के दो-दो कार्यों का वर्णन करें। [4]
(ख) अन्त:स्रावी ग्रन्थि किसे कहते हैं? अन्त:स्रावी व बहि:स्रावी ग्रन्थियों में अन्तर लिखिए। [4]
अथवा
प्रतिवर्ती चाप क्या है? प्रतिवर्ती क्रिया की उपयोगिता बताइए। [4]

प्रश्न 12.
प्रकाश संश्लेषण क्या है? प्रकाशिक एवं अप्रकाशिक अभिक्रिया में अन्तर बताइए एवं प्रकाश-संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए। [7]
अथवा
हॉमोंन क्या होते हैं, उदाहरण सहित बताइए। नर तथा मादा में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों के प्रकटीकरण हेतु उत्तरदायी हॉमनों के नाम लिखिए। [7]

उत्तरमाला

उत्तर 1.
(क) 1
(ख) 2
(ग) 4
(घ) 1

उत्तर 2.
(ख) 2.4 ओम

उत्तर 5.
(क) 1
(ख) 4
(ग) 2

उत्तर 9.
(क) 1
(ख) 1
(ग) 3
(घ) 2

UP Board Class 10 Science Model Papers Sample Papers

All Subjects UP Board Class 10 Model Papers

—————————————————————————–

हमारी Team आशा करती है, UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 3 से आपको सहायता मिली होगी | If you have any query regarding UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 3, तो आप कमेंट करके पूछ सकते है |
यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top