50 पर्यायवाची शब्द बताइये – 50 Paryayvachi Shabd

50 Paryayvachi Shabd: यहां हम 50 पर्यायवाची शब्दों के बारे में विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं, जिससे आप बेहतर तरीके से जान पाएंगे कि  समानार्थी शब्द क्या हैं।

50 Paryayvachi Shabd

पर्यायवाची शब्द किसे कहते है?

किसी भी शब्द का पर्यायवाची शब्द वह शब्द होता है जो उसके समान अर्थ रखता हो। पर्यायवाची (Synonyms ) के नाम से ही स्पष्ट है किसी शब्द का पर्याय जिसमें एक शब्द के अनेक शब्द होते है परन्तु उसके अर्थ समान होते हैं। अंग्रेजी में पर्यायवाची शब्द का मीनिंग Synonyms होता हैं।

Read More: ख़ुशी के पर्यायवाची शब्द बताइये – Khushi Ka Paryayvachi Shabd

पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं –

  1. अश्व-      घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  1. अधर्म –   पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  1. अचल –   अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  1. अनुपम–  अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  1. अमृत-     मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  1. अंबा –      माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  1. अलंकार– आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  1. अहंकार– दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  1. अरण्य – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  1. अंकुश– नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  1. अंतरिक्ष– खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  1. अंतर्धान– गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  1. अंबर– आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  1. अंतर्गत– शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  1. आयुष्मान– चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु ,दीर्घायु।
  1. आदर्श–    प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप ,नमूना।
  1. आयु – अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी
  1. आभूषण – अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम  ।
  1. आँख – नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
  1. आकाश – नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
  1. आत्मा –  प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव ।
  1. आयुष्मान –  चिरंजीव, दीर्घजीवी, शतायु, दाघायु।
  1. आदर्श– प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना
  1. आम – अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल ।
  1. इंद्र-     पुरंदर, शक्र,  शचिपति, सुरपति, देवराज, मघवा, देवेश, शतक्रतु, सुत्रामा, वासव, सुरेश, वृहत्रा, अमरपति, पर्वतारि, वीडौजा, कौशिक, शतमन्यु।
  1. इंद्रधनुष– सूरधनु, इंद्रायुध, शक्रचाप, सप्तवर्ण।
  1. इंद्राणी-  पुलोमजा, शची, इन्द्रा, इंद्रवधू, ऐन्द्री।
  1. इत्यादि– आदि, प्रभृति, वगरैह।
  1. इठलाना– चोंचले करना, नखरे करना, इतराना, ऐंठना, हाव-भाव दिखाना, शान दिखाना, शेखी, मदांध मारना, तड़क-भड़क दिखाना, अकड़ना, मटकाना, चमकाना।
  1. इनाम– पुरस्कार, पारितोषिक, पारितोषित करना, बख्शीश।
  1. इजाजत– स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।
  1. इज्जत– मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
  1. इर्द-गिर्द– मंडलाकार मार्ग में, चक्करदार रास्ते पर, घेरे में, चतुर्दिक, चारों दिशाओं में।
  1. इशारा– संकेत, इंगित, लक्ष्य, निर्देश।
  1. इलजाम– आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।
  1. ईर्ष्या-     स्पर्धा,मत्सर, डाह‌, जलन, कुढ़न।
  1. उत्पत्ति–  उद्भव, जन्म, जनन, आविर्भाव ।
  1. उपदेश–  दीक्षा, नसीहत, सीख, शिक्षा, निर्देशन।
  1. उचित– ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।
  1. उपवन– बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन।
  1. उपकार– भेंट, नजराना, भलाई, नेकी, उद्धार, अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान, आभार, तोहफा।
  1. उपहास– परिहास, मजाक, खिल्ली।
  1. उदाहरण– मिसाल, नजीर, दृष्टान्त, कथा-प्रसंग, नमूना, दृष्टांत।
  1. उषाकाल -अरुणोदय, प्रातः, प्रभात।
  1. कनक–   कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण।
  1. कपोत –   कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन।
  1. कपड़ा–   अंबर, पट, पोशाक, लिबास, दुकूल, परिधान,चीर, वसन, वस्त्र।
  1. कमल–  जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, शतदल, नीरज, इन्दीवर, सरसिज, अरविन्द, नलिन, उत्पल, सारंग, शतपत्र, राजीव, पद्म, अब्ज, पुण्डरीक,सरसीरुह, वारिज, कुशेशय।
  1. कली-   कलिका, मुकुल, कुडमल, डोंडी, गुंचा, कोरक।
  1. कपूर–  घनसार, हिमवालुका।
  1. कर-   हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज।
  1. कर्तव्य–  कर्म, कृत्य, विधेय।

आर्टिकल में आपने पर्यायवाची शब्दो को पढ़ा। हमे उम्मीद है कि ऊपर दी गयी जानकारी आपको आवश्य पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top