कॉपर पाइराइटिज से Cu & जिन्काइट से Zn प्राप्त करना

इस पोस्ट में आप Class 12th Chemistry के कॉपर पाइराइटिज से Cu & जिन्काइट से Zn प्राप्त करना अध्याय के सभी टॉपिक के बारे विस्तार से बताया गया है | आपको इन नोट्स से बहुत हेल्प मिलेगी |

जिन्काइट को कोक के साथ गर्म करने से Zn प्राप्त होता है , प्राप्त Zn का आसवन विधि से शोधन कर लेते है।

ZnO   +  C   = Zn  +  CO

कॉपर पाइराइटिज से Cu प्राप्त करना :

यह निम्न पदों में किया जाता है।

1. अयस्क का सान्द्रण फेन प्लवन विधि से किया जाता है।

2. भर्जन :

सान्द्रित अयस्क को परवर्तनी भट्टी में रखकर वायु के साथ गर्म करते है , जिससे Cu2S , FeS तथा कुछ मात्रा में Cu2O  , FeO बनते है इसे मैट कहते है।

2CuFeS2 + O2  = Cu2S + 2FeS + SO2

3. बेसेमरी कण :

द्रवित मैट को बेसेमरी परिवर्तक में भर लेते है , जिसकी आंतरिक सतह पर सिलिका (SiO2) का लेप लगा होता है इसमें वायु प्रवाहित करने पर निम्न क्रियाएँ होती है।

2FeS + 3O2  = 2FeO + 2SO2

FeO + SiO2   = FeSiO3

2Cu2S  + 3O2  = 2Cu2O + 2SO2

Cu2S  + 2Cu2O  = 6Cu + SO2

प्राप्त तांबा 98% शुद्ध होता है इसे फफोलेदार ताम्बा कहते है , इसका विधुत अपघटन शोधन किया जाता है।

UP Board Class 12 Chemistry Notes in Hindi

—————————————————————————–

हमारी Team आशा करती है, UP Board Class 12 Chemistry कॉपर पाइराइटिज से Cu & जिन्काइट से Zn प्राप्त करना Notes in Hindi से आपको सहायता मिली होगी | If you have any query regarding UP Board Class 12 Chemistry कॉपर पाइराइटिज से Cu & जिन्काइट से Zn प्राप्त करना Notes in Hindi, तो आप कमेंट करके पूछ सकते है |
यदि यह UP Board Notes से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top