SN अभिक्रिया | प्रकार | SN1 , SN2 नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन | क्रिया विधि

इस पोस्ट में आप Class 12th Chemistry के SN अभिक्रिया | प्रकार | SN1 , SN2 नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन | क्रिया विधि अध्याय के सभी टॉपिक के बारे विस्तार से बताया गया है | आपको इन नोट्स से बहुत हेल्प मिलेगी |

नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया (SN अभिक्रिया):

वे अभिक्रिया जिनमे एक नाभिक स्नेही के स्थान पर दूसरा नाभिक स्नेही आता है , उन्हें नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहते है।

इन्हे SN अभिक्रिया के नाम से भी जाना जाता है।

ये क्रियाएँ दो प्रकार की होती है।

  1. SN1
  2. SN2

SN1अभिक्रिया या एकाणुक नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया :

जब तृतीयक ब्यूटिल हैलाइड की क्रिया जलीय KOH से की जाती है तो त्रियक ब्यूटिल एल्कोहल बनता है।

(CH3)3C-X + जलीय  KOH →  (CH3)3C-OH + KX

क्रिया विधि :

  •       यह क्रिया SN1 क्रिया विधि से होती है , यह दो पदों में होती है , पहले पद में मध्यवर्ती कार्बोकैटायन का निर्माण होता है।  यह पद धीमी पद में मध्यवर्ती कार्बोकैटायन पर OH– प्रहार करता है।  यह पद तेज गति से होता है।
  •     slow (धीमे) पद में क्रियाकारक का एक अणु भाग लेता है अतः यह प्रथम कोटि की अभिक्रिया है।
  •      ध्रुवीय विलायकों की उपस्थिति में यह क्रिया तेज गति से होती है।
  •      SN1 अभिक्रिया का वेग कार्बोकैटायन का स्थायित्व पर निर्भर करता है।
  •      तृतीक ब्यूटिल क्लोराइड में 30 कार्बोकैटायन बनता है जो की 20  तथा 10 कार्बोकैटायन से अधिक स्थायी होता है अतः 30 हैलाइड में SN1 अभिक्रिया तेज गति से होती है अतः SN1 अभिक्रिया के वेग का घटता क्रम

30  > 20 > 10 हैलाइड

उदाहरण : (CH3)3C-X > (CH3)2CH-X > CH2-CH2-CH2-X

  • इस क्रिया में रेसिमीकरण होता है।

नोट : बेंजील और एलिल हैलाइड में SN1 अभिक्रिया सबसे तेज गति से होती है क्योंकि बेंजील तथा एलिल कार्बोकैटायन अनुनाद के कारण अधिक स्थायी होते है अतः SN1 अभिक्रिया के वेग का घटता क्रम

benzyl हैलाइड > एलिल हैलाइड > 30  > 20 > 10 हैलाइड

SN2 अभिक्रिया या द्विअणुक नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया :

जब मैथिल हैलाइड की क्रिया जलीय KOH से की जाती है तो मैथिल एल्कोहल बनता है।

CH3-X + KOH →  CH3-OH + KX

क्रिया विधि :

  •     यह क्रिया एक ही पद में होती है , इस क्रिया में आने वाला नाभिक स्नेही जाने वाले नाभिक स्नेही के पीछे से 180 डिग्री के कोण पर प्रहार करता है जिससे मध्यवर्ती संक्रमण अवस्था बनती है।  यह अत्यंत अस्थायी होती है , दुर्बल नाभिक स्नेही इसमें से हट जाता है।
  •     यह द्वितीय कोटि की अभिक्रिया है क्योंकि क्रियाकारक के दो अणु भाग लेते है।
  •      यह क्रिया अध्रुवीय विलायकों में तेज गति से होती है।
  •      इस क्रियाविधि में अणु के विन्यास का प्रतिपन हो जाता है।
  •     30 हैलाइड में SN2 अभिक्रिया सबसे धीमे वेग से होती है क्योंकि 30 हैलाइड में तीन एल्किल समूह के कारण नाभिक स्नेही को पीछे से प्रहार करने में अधिक त्रिविम बाधा का सामना करना पड़ता है अतः SN2 अभिक्रिया के वेग का घटता क्रम

10 > 20  > 30  हैलाइड

Note: दोनों प्रकार की क्रियाविधियों के लिए समान एल्किल समूह होने पर अभिक्रिया के वेग का घटता हुआ क्रम

R-I > R-Br > R-Cl > R-F

UP Board Class 12 Chemistry Notes in Hindi

—————————————————————————–

हमारी Team आशा करती है, UP Board Class 12 Chemistry SN अभिक्रिया | प्रकार | SN1 , SN2 नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन | क्रिया विधि Notes in Hindi से आपको सहायता मिली होगी | If you have any query regarding UP Board Class 12 Chemistry SN अभिक्रिया | प्रकार | SN1 , SN2 नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन | क्रिया विधि Notes in Hindi, तो आप कमेंट करके पूछ सकते है |
यदि यह UP Board Notes से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top