UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 6 ब्रिटिश राज के अधीन भारत

In this chapter, we provide UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 6 ब्रिटिश राज के अधीन भारत, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 6 ब्रिटिश राज के अधीन भारत pdf, free UP Board Solutions Class 8 History Chapter 6 ब्रिटिश राज के अधीन भारत pdf download. Now you will get step by step solution to each question. Up board solutions Class 8 history and civics पीडीऍफ़

ब्रिटिश राज के अधीन भारत

अभ्यास

प्रश्न 1
बहुविकल्पीय प्रश्न
(1) इण्डियन काउंसिल एक्ट पास किया गया
(क) 1892 ई० में
(ख) 1861 ई० में
(ग) 1883 ई० में
(घ) 1885 ई० में

(2) पहली रेल बोरीवली से थाणे के बीच चली
(क) 1851 ई० में
(ख) 1852 ई० में
(ग) 1853 ई० में
(घ) 1854 ई० में

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(1) सी०वी० रमन ने अपने कार्य और योगदान के आधार पर भौतिकी के क्षेत्र में कौन-सा पुरस्कार प्राप्त किया?
उत्तर
सी०वी० रमन ने अपने कार्य और योगदान के आधार पर भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।

(2) 1835 ई० में कौन-सी भाषा भारतीय प्रशासन की सरकारी भाषा बनी?
उत्तर
1835 ई० में अंग्रेजी भाषा भारतीय प्रशासन की सरकारी भाषा बनी।

(3) किस अधिनियम के द्वारा वाइसराय की परिषद् के सदस्यों की संख्या 12-16 कर दी गईं?”
उत्तर
इण्डिया काउंसिल एक्ट 1892 के द्वारा वाइसराय की परिषद् के सदस्यों की संख्या 12-16 कर दी गई।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(1) मैकाले भारतीयों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा क्यों देना चाहता था?
उत्तर
अंग्रेज शासकों, प्रशासकों ने भारत में आधुनिक शिक्षा का प्रसार इस उद्देश्य से किया कि अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त भारतीय उनके समर्थक बन जाएँगे। अंग्रेजी भाषा के रूप में उन्हें सम्पर्क भाषा प्राप्त हुई, जिसके परिणामस्वरूप वे अंग्रेजी साहित्य के सम्पर्क में आए।

लार्ड मैकाले ने जब अंग्रेजी साहित्य की शिक्षा और अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की नीति बनाई थी तो उसका उद्देश्य था कि इस शिक्षा से ऐसे व्यक्ति तैयार होंगे जो आत्मा और आस्था से ब्रिटिशवादी होंगे। मैकाले का अनुमान बहुत हद तक सही था।

(2) महारानी विक्टोरिया ने घोषणा पत्र में भारतीयों के लिए कौन-से आश्वासन दिए गए?
उत्तर
महारानी के घोषणा पत्र में भारतीयों के लिए निम्न आश्वासन दिए गए|

  1. क्षेत्रे के सीमा विस्तार की नीति समाप्त कर दी गई।
  2. अँग्रेजों की हत्या के दोषियों को छोड़ शेष सभी को क्षमा कर दिया गया।
  3. विद्रोह में भाग लेने वाले तालुकेदारों को राजभक्ति प्रदर्शित करने पर उन्हें उनकी जागीर वापस कर दी गई।
  4. बिना भेद-भाव तथा योग्यता के आधार पर सरकारी सेवा में भर्ती करने का वचन दिया गया।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|
(1) ब्रिटिश संसद द्वारा भारत में किए गए चार प्रशासनिक सुधारों के बारे में लिखिए। ”
उत्तर

  1. ब्रिटिश संसद द्वारा 1861 ई० का इण्डिया कौंसिल एक्ट पास किया गया, जिसके तहत इंग्लैण्ड में भारत के लिए मन्त्री और भारत में वायसराय की नियुक्ति हुई।
  2. इसके बाद इण्डिया कौंसिल एक्ट 1892 अधिनियम पास हुआ, जिसमें वायसराय परिषद् के सदस्य 16 कर दिए गए। घोषणा पत्र के तहत 1861 का इण्डियन सिविल सर्विस एक्ट भी पास हुआ, जिसके अन्तर्गत महत्त्वपूर्ण पदों पर आई०सी०एस० अधिकारी नियुक्त होते थे। इनका चयन लन्दन में खुली प्रतियोगिता के द्वारा होता था।
  3. 1883-85 ई० में स्थानीय स्वशासन अधिनियम पारित किया गया।
  4. 1893 ई० में सेना और पुलिस को भी पुनर्गठित किया गया। भारतीय सेना में सूबेदार और पुलिस संगठन में दारोगा के पद भारतीयों के लिए रखे गए।

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

All Chapter UP Board Solutions For Class 8 History and Civics

—————————————————————————–

All Subject UP Board Solutions For Class 8 Hindi Medium

*************************************************

I think you got complete solutions for this chapter. If You have any queries regarding this chapter, please comment on the below section our subject teacher will answer you. We tried our best to give complete solutions so you got good marks in your exam.

यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top