UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एव पुरस्कार

In this chapter, we provide UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एव पुरस्कार for Hindi medium students, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एव पुरस्कार pdf, free UP Board Solutions Class 6 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एव पुरस्कार book pdf download. Now you will get step by step solution to each question. Up board solutions कक्षा 6 खेल और फिटनेस पीडीऍफ़

प्रश्न 1.
खेल प्रबन्धन से तुम क्या समझते हो?
उत्तर :
खेल प्रबन्धन का तात्पर्य खेल के लिए समुचित व्यवस्था करने से है। खेल-कूद से बौधिक तथा शारीरिक विकास होता है। इसीलिए विद्यालय में विषयों के अध्यापक तथा खेल के समय भी निर्धारित होते हैं। यह इसलिए होता है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी सुचारु रूप से हो सके। यह विद्यालय प्रबन्धं के अन्तर्गत आता है। इसी तरह विद्यालय में खेलकूद के आयोजन हेतु जबे प्रबन्धन किया जाता है तो उसे खेल प्रबन्धन कहते हैं। खेल प्रबन्धन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाता है –

(क) खेल का स्थान एवं समय निश्चित करना।
(ख) मैदान के निर्माण हेतु सामग्री व खेल उपकरण उपलब्ध कराना।
(ग) खेलकूद हेतु निर्णायक नियुक्त करना।
(घ) प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा का पूर्ण प्रबन्ध करना।
(ङ) खिलाड़ी, निर्णायकों तथा अतिथिगण के बैठने की व्यवस्था करना।
(च) पीने के पानी एवं जलपान की व्यवस्था करना।
(छ) क्रीड़ा हेतु धन की व्यवस्था करना।
(ज) आवास की व्यवस्था करना।

प्रश्न 2.
खेल नियोजन क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
किसी भी कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से चलाने के लिए उसकी रूपरेखा या योजना बनाना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। खेल का आयोजन करने से पहले ही उसकी योजना बना लेना आवश्यक होता है, जिससे खेल को बिना किसी विघ्न-बाधा के सुचारु रूप से सम्पन्न किया जा सके। खेल नियोजन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाते है।

(क) विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन।
(ख) मानवीय संसाधन (कुशल शिक्षक) की उपलब्धता।
(ग) खेल सामग्री की उपलब्धता।
(घ) ऋतु, मौसम तथा परिवेश के अनुकूल खेल।

प्रश्न 3.
खेल समिति के पद बताइए।
उत्तर :
खेल नियोजन के लिए गठित की गई मुख्य समिति में निम्नलिखित चार पद होते हैं

(क) अध्यक्ष
(ख) उपाध्यक्ष
(ग) सचिव
(घ) कोषाध्यक्ष

प्रश्न 4.
अर्थ व्यवस्था समिति का कार्य बताइए।
उत्तर :
खेल के आयोजन में आने वाले सभी खर्ची के लिए धन को प्रबन्ध करने वाली समिति को अर्थ व्यवस्था समिति कहते हैं। यह खेल आयोजन के लिए धन एकत्रित करने के साथ-साथ बजट भी बनाती है तथा बजट के अनुसार खर्च करती है। यह खेल के आयोजन में खर्च किए गए पूरे धन का लेखा-जोखा रखती है।

प्रश्न 5.
खेल उपकरण समिति क्या कार्य करती है?
उत्तर :
खेल उपकरण समिति सहायक समिति होती है। यह खेल के मैदान को सही तरीके से व्यवस्थित कराती है। मैदान को साफ-सुथरा तथा खेलने योग्य बनाती है। यह खिलाड़ियों के लिए सभी उपकरणों की व्यवस्था भी करती है।

प्रश्न 6.
प्रतियोगिता कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर :
प्रतियोगिता दो प्रकार की होती है –

(क) अंतः विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता।
(ख) अन्तर विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता।।

प्रश्न 7.
अन्तर विद्यालयीय प्रतियोगिता से होने वाले लाभ बताइए।
उत्तर :
अन्तर विद्यालय प्रतियोगिता दो या इससे अधिक विद्यालयों के बीच होती है। अन्तर विद्यालयीय प्रतियोगिताओं से अत्यधिक लाभ होता है। इससे बच्चों में मैत्रीभाव तो बढ़ता ही है, साथ-साथ आपसी सम्बन्ध परस्पर सहयोग के गुण भी विकसित होते हैं। इससे परोक्ष रूप से भी मानवीय गुणों की शिक्षा मिलती है। ऐसी प्रतियोगिताओं से भेद-भाव कम होता है तथा भाई-चारे में वृद्धि होती है। इससे खेल भावना विकसित होती है अर्थात जीत पर अहंकार न करना एवं हार सहर्ष स्वीकार करना। यह निम्नलिखित स्तरों पर आयोजित की जाती है –

(क) स्कूल स्तर पर (विभिन्न कक्षाओं के मध्य)
(ख) न्याय पंचायत स्तर (N.P.R.C.)(विभिन्न स्कूलों के मध्य)
(ग) ब्लॉक स्तर पर (B.R.C.) (विभिन्न पंचायतों के मध्य)
(घ) जिला स्तर पर (विभिन्न ब्लॉकों के मध्य)
(ङ) मण्डल स्तर पर (विभिन्न जिलों के मध्य)
(च) प्रदेश स्तर पर (विभिन्न मण्डलों के मध्य)
(छ) राष्ट्रीय स्तर पर (विभिन्न प्रदेशों के मध्य)

प्रश्न 8.
क्षेत्रीय खेदकूद प्रतियोगिता क्यों आयोजित की जाती है?
उत्तर :
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएँ सम्पन्न कराई जाती हैं। ये प्रतियोगिताएँ खेल निदेशालय द्वारा निम्नलिखित स्तरों पर आयोजित कराई जाती हैं :

(क) ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता।
(ख) जिला स्तर पर प्रतियोगिता।
(ग) मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता।
(घ) प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता।

प्रश्न 9.
भारत में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों के नाम लिखिए।
उत्तर :
भारत में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों में कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, दौड़, लम्बी कूद, टेनिस, बैडमिंटन, गोलाफेक व तैराकी आदि हैं।

प्रश्न 10.
खो-खो खेल के एक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर :
खो-खो खेल के एक टीम में बारह खिलाड़ी होते हैं। खेलते समय नौ खिलाड़ी प्रत्येक टीम में खेलते हैं। तीन खिलाड़ी अतिरिक्त होते हैं।

प्रश्न 11.
सही जोड़े बनाओ (बनाकर) –

प्रश्न 12.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –

(क) द्रोणाचार्य पुरस्कार उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को दिया जाता है।
(ख) अर्जुन पुरस्कार अच्छे खिलाड़ियों को दिया जाता है।

प्रश्न 13.
सही (✓) और गलत (✗) का निशान लगाइए (निशान लगाकर) –

(क) कबड्डी में साँस टूटने पर खिलाड़ी आउट नहीं होता। (✗)
(ख) अर्जुन पुरस्कार प्रशिक्षकों को दिया जाता है। (✗)
(ग) खो-खो में खेलते समय प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी खेलते हैं। (✓)

प्रोजेक्ट वर्क :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

All Chapter UP Board Solutions For Class 6 Sports and Fitness Hindi Medium

—————————————————————————–

All Subject UP Board Solutions For Class 6 Hindi Medium

*************************************************

I think you got complete solutions for this chapter. If You have any queries regarding this chapter, please comment on the below section our subject teacher will answer you. We tried our best to give complete solutions so you got good marks in your exam.

यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top