UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 धरती नापी, सागर नापा, नाप लिया आकाश

In this chapter, we provide UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 धरती नापी, सागर नापा, नाप लिया आकाश for Hindi medium students, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 धरती नापी, सागर नापा, नाप लिया आकाश pdf, free UP Board Solutions Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 धरती नापी, सागर नापा, नाप लिया आकाश book pdf download. Now you will get step by step solution to each question. Up board solutions कक्षा 5 पर्यावरण पीडीऍफ़

धरती नापी, सागर नापा, नाप लिया आकाश अभ्यास

प्रश्न १.
एक लिफाफा बनाओ। उस पर अपने मित्र का पूरा पता पूछकर सही-सही लिखो और इसे अपनी पुस्तिका में लगाओ।
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी लिफाफा बनाएँ एवं उस पर मित्र का पता लिखकर पुस्तिका में लगाएँ।

प्रश्न २.
पहिए की खोज से यातायात में क्या बदलाव आया?
उत्तर:
पहिए की खोज से पहिया-गाड़ी बनने लगी, जिससे लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जल्दी पहुँचने लगे।

प्रश्न ३.
यातायात के लिए किस प्रकार की सड़क सहायक होती है?
उत्तर:
यातायात के लिए पक्की सड़क सहायक होती है।

प्रश्न ४.
हमारी रेलगाड़ी विषय पर दस-पंद्रह पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:
रेलगाड़ी यातायात के साधनों में सबसे महत्त्वपूर्ण है। यह भारत में पहली बार १८५३ ई० में मुंबई से थाने के बीच चली थी। पहले रेलगाड़ी भाप इंजन से चलती थी अब ये डीजल और बिजली से चलती है। करीब-करीब भारत के सभी क्षेत्रों में इनकी पहुँच है। लम्बी दूरी तय करने के लिए यातायात का यह साधन सस्ता और सुलभ है। इनसे लाखों लोग प्रतिदिन एक स्थान से दूसरे स्थान आते-जाते हैं। ये माल (सामान) भी ढोकर एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाते हैं। माल ढोने वाली रेल को मालगाड़ी कहते हैं। रेलगाड़ी के इंजनों का निर्माण चितरंजन और कोच (डिब्बों) का निर्माण कपूरथला और जमालपुर में होता है। शताब्दी एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है।

प्रश्न ५.
उड़नपट्टी तथा नियंत्रण केंद्र से तुम क्या समझते हो?
उत्तर:
हवाई जहाज के उड़ान भरने व उतरने के लिए उड़नपट्टी प्रयोग की जाती है तथा उसके नियंत्रण आदि के लिए नियंत्रण केंद्र बनाए गए हैं।

प्रश्न ६.
निम्नलिखित के नाम लिखो (लिखकर) –
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 धरती नापी, सागर नापा, नाप लिया आकाश 1

प्रश्न ७.
संचार के विभिन्न साधनों के संबंध में लिखो – (लिखकर) – संचार साधन का नाम उनका उपयोग किस प्रकार होता है ।
उत्तर:
१. टेलीफोन – १. इससे नंबर मिलाकर बातें की जाती हैं।
२. टेलेक्स – २. इसमें मशीन में टाइप करके संदेश भेजा जाता है।
३. फैक्स – ३. इससे संदेश या तस्वीर की फोटो स्टेट कॉपी भेजी जाती है।
४. मोबाइल फोन – ४. इससे गाड़ी या किसी भी स्थान से बातें की जा सकती हैं।
५. ई-मेल – ५. इससे इंटरनेट से जुड़े कम्प्यूटर द्वारा संदेश भेजा जाता है।

कितना सीखा-दो

प्रश्न १.
कुछ खनिज पदार्थों के नाम बताओ/लिखो –
उत्तर:
लोहा, कोयला, सोना, पेट्रोलियम पदार्थ आदि।

प्रश्न २.
निम्नलिखित वस्तुओं में कौन-कौन सा खनिज प्रयोग किया जाता है? उनके आगे लिखो (लिखकर) –
उत्तर:
कुल्हाड़ी का फल बनाने में लोहा – नथ बनाने में सोना
मोटर चलाने में पेट्रोल, डीजल – खाना पकाने में गैस (एल०पी०जी०)

प्रश्न ३.
अजरा, कुन्दन और मीरा के गाँव में एक तालाब है। तालाब में काई जमी है। उसमें गाँव के लोग कूड़ा फेंक देते हैं। उसमें गाँव के नालों का गन्दा पानी गिरता है। तीनों बच्चे उस तालाब को साफ करना चाहते हैं। उन्हें क्या करना पड़ेगा। लिखकर बताओ –
उत्तर:
सर्वप्रथम गाँव के लोगों को तालाब में कूड़ा फेंकने से मना करेंगे और नालों के गंदे पानी के लिए प्रत्येक घरों में घूर गड्ढा बनाने के लिए कहेंगे। इसके बाद बड़ों की मदद से तालाब का सारा पानी पंपिंग सेट से बाहर निकलवा देंगे और फिर जब बारिश होगी, तो तालाब पुनः स्वच्छ पानी से भर जाएगा।

प्रश्न ४.
भारत के चार धामों के नाम और वह कहाँ स्थित हैं, लिखो –
उत्तर:
(१) बद्रीनाथ (उत्तराखण्ड)
(२) द्वारिका (गुजरात)
(३) जगन्नाथपुरी (उड़ीसा)
(४) रामेश्वरम (तमिलनाडु)

प्रश्न ५.
उत्तर दो –
(क) अमृतसर के स्वर्ण मन्दिर को स्वर्ण मन्दिर क्यों कहते हैं?
उत्तर:
क्योंकि इसके मुख्य भागों पर सोने का आवरण चढ़ा है।

(ख) अजन्ता की गुफाएँ क्यों प्रसिद्ध हैं?
उत्तर:
अजंता की गुफाएँ दीवारों पर बनी चित्रकारी के कारण प्रसिद्ध हैं।

(ग) हमारा संसद भवन कहाँ है?
उत्तर:
हमारा संसद भवन दिल्ली में है।

(घ) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में क्या काम होता है?
उत्तर:
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में गम्भीर रोगों का इलाज व उनसे संबंधित वैज्ञानिक खोज होती है।

प्रश्न ६.
बताओ, निम्नलिखित देश हमारे देश के किस दिशा में स्थित हैं?
पाकिस्तान – पश्चिम
चीन – उत्तर:
बांग्लादेश – पूर्व
श्रीलंका – दक्षिण

प्रश्न ७.
देशों को उनकी राजधानियों से जोड़कर –
भूटान – थिम्पू ।
तिब्बत – ल्हासा
अफगानिस्तान – काबुल
बांग्लादेश – ढाका
नेपाल – काठमांडू
भारत – दिल्ली
म्यांमार – नैपिडा
चीन – बीजिंग

प्रश्न ८.
अपनी कॉपी में अपने गाँव/मोहल्ले का एक नक्शा बनाओ और दिखाओ –
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी स्वयं दिखाएँ।

अपने आप-एक कारीगरी, कलाकारी, दस्तकारी

  • अपनी प्रिय किन्हीं दस वस्तुओं के नाम लिखकर, जैसे – पतंग, गुड़िया, खिलौने, झूला, चित्र, गेंद, पेन, कैरम, लूडो, फुटबॉल आदि।

नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

All Chapter UP Board Solutions For Class 5 Environment Hindi Medium

—————————————————————————–

All Subject UP Board Solutions For Class 5 Hindi Medium

*************************************************

I think you got complete solutions for this chapter. If You have any queries regarding this chapter, please comment on the below section our subject teacher will answer you. We tried our best to give complete solutions so you got good marks in your exam.

यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top