UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन

In this chapter, we provide UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन pdf, free UP Board Solutions Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन book pdf download. Now you will get step by step solution to each question. Up board solutions Class 7 history and civics पीडीऍफ़

इस्लाम का भारत में आगमन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर
इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद थे।

(ख) हजरत मोहम्मद के जन्म के समय अरब देश का जनजीवन कैसा था?
उत्तर
हजरत मोहम्मद के जन्म के समय अरब में अनेक छोटे-छोटे कबीले थे जो लगातार एक दूसरे से लड़ते रहते थे। ये लोग बहुत सारे देवी-देवताओं की पूजा करते थे।

(ग) अरबों तथा भारतीयों ने एक दूसरे से क्या-क्या सीखा? सूची बनाइए।
उत्तर
भारतीयों ने अरबों से सीखा- कागज बनाना, चरखे से सूत कातना, सिले हुए कपड़े-सलवार, कमीज; खान-पान- कचौड़ी, समोसे बनाना।

अरबों ने भारतीयों से सीखा- हिंदी संख्या से अरबी संख्या बनाना, संख्याओं की गणना करना, ज्योतिष, गणित, शतरंज का खेल, भारतीय संगीत, चिकित्सा शास्त्र (आयुर्वेद का ज्ञान)।

(घ) महमूद गजनवी का भारत पर आक्रमण का क्या उद्देश्य था?
उत्तर
महमूद गजनवी एक महत्त्वाकांक्षी शासक था, वह गजनी को एक समृद्ध एवं शक्तिशाली साम्राज्य बनाना चाहता था। उसने धन एकत्र करने के लिए भारत पर 17 बार आक्रमण किया और सारा धन लूटकर गजनी ले गया।

मुहम्मद गौरी का उद्देश्य भारत से धन लूटना नहीं था। वह अपना राज्य बढ़ाना चाहता था क्योंकि गौर में रहकर अपने राज्य का विकास नहीं कर सकता था।

(ङ) तुर्क आक्रमण के समय भारत की राजनैतिक दशा कैसी थी?
उत्तर
गजनवी एवं गौरी के आक्रमण के समय भारत में कोई शक्तिशाली शासक नहीं था। कई छोटे-बड़े राजा और सामन्त राज्य करते थे। उत्तर भारत में चौहान, तोमर, गहड़वाल, चन्देल और चालुक्य जैसे वंशों के राज्य थे। ये राष्ट्रीय भावना की कमी एवं आपसी फूट होने के कारण एक-दूसरे से लड़ते थे। इनमें व्यक्तिगत महत्त्वाकांक्षा और संकीर्ण राजनैतिक दृष्टिकोण था।

(च) राजपूतों पर तुर्को की विजय के क्या कारण थे ?
उत्तर
राजपूतों पर तुर्की की विजय का कारण इतिहासकार अलग-अलग बताते हैं। इतिहासकारों के बीच इस बात को लेकर सहमति नहीं है फिर भी मुख्य रूप से तुर्की की जीत के निम्नलिखित कारण हैं

  • राजपूत राजाओं में एकता का अभाव।
  • राजपूतों द्वारा पुरानी युद्ध प्रणाली व शस्त्रों का प्रयोग करना।
  • तुर्क सेना के पास अच्छी नस्ल के घोड़े और फुर्तीले घुड़सवारों का होना। .
  • तुर्क सैनिकों का कुशल तीरंदाज होना।
  • भारतीय समाज का ऊँच-नीच एवं जात-पाँत में बँटा होना।

प्रश्न 2.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन 1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) तहकीक-ए-हिन्द पुस्तक के लेखक अल्बरुनी हैं।
(ख) तराइन का युद्ध मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य लड़ा गया।
(ग) महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया।
(घ) मुहम्मद गोरी को गुजरात में चालुक्य वंश के राजा मूलराज वितीय ने पराजित किया।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

All Chapter UP Board Solutions For Class 7 History and Civics

—————————————————————————–

All Subject UP Board Solutions For Class 7 Hindi Medium

*************************************************

I think you got complete solutions for this chapter. If You have any queries regarding this chapter, please comment on the below section our subject teacher will answer you. We tried our best to give complete solutions so you got good marks in your exam.

यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top