चुम्बकीय फ्लक्स की परिभाषा क्या है | चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक

इस पोस्ट में आप Class 12th Chemistry के चुम्बकीय फ्लक्स की परिभाषा क्या है | चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक टॉपिक के बारे विस्तार से बताया गया है | आपको इन नोट्स से बहुत हेल्प मिलेगी |

मात्रक , विमा :

जब किसी चुम्बकीय क्षेत्र में किसी सतह को रखा जाता है तो स्वाभाविक है की इस सतह से चुम्बकीय बल रेखाएं गुजरेंगी , हम चुम्बकीय फ्लक्स को निम्न प्रकार परिभाषित कर सकते है ” किसी चुम्बकीय क्षेत्र में रखे किसी तल से गुजरने वाली चुंबकीय क्षेत्र रेखाओ की संख्या को इस तल से संबध चुंबकीय फ्लक्स कहलाता है ” इसे ϴ से व्यक्त करते है।

 माना एक चुम्बकीय क्षेत्र है जिसका परिमाण B है , इसमें एक तल जिसका क्षेत्रफल A है , चुम्बकीय बल रेखाओ (चुंबकीय रेखाओं) के लंबवत रखा हुआ है अतः इस पृष्ठ से सम्बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स का मान निम्न सूत्र से दिया जाता है

चुंबकीय फ्लक्स = चुंबकीय क्षेत्र x तल का क्षेत्रफल

ϴ = BA

माना रखा हुआ तल चुम्बकीय बल रेखाओं के लंबवत नहीं है इस स्थिति में माना तल के अभिलम्ब तथा चुंबकीय रेखाओं के मध्य कोण θ है तो चुंबकीय फ्लक्स

ϴ = BA cosθ
जब θ = का मान शून्य होता है अर्थात तल के अभिलम्ब व चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओ के मध्य शून्य कोण हो तो चुंबकीय फ्लक्स का मान अधिकतम होगा 
ϴ = BA cos0 
 cos0 = 1 
ϴ = BA
जब θ का मान 90 डिग्री हो अर्थात तल के अभिलम्ब व चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओ के मध्य 90 डिग्री का कोण हो तो चुम्बकीय फ्लक्स का मान शून्य होगा जो की न्यूनतम है  
 ϴ = 0
चुंबकीय फ्लक्स एक अदिश राशि है। 
इसकी विमा[ML2T-2A1] होती है।
इसका SI मात्रक वेबर (Wb) होता है। 

Remark:

दोस्तों अगर आपको इस Topic के समझने में कही भी कोई परेशांनी हो रही हो तो आप Comment करके हमे बता सकते है | इस टॉपिक के expert हमारे टीम मेंबर आपको जरूर solution प्रदान करेंगे|

यदि आपको https://hindilearning.in वेबसाइट में दी गयी जानकारी से लाभ मिला हो तो आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते है |

हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Also Read:

UP Board Class 12 Physics Notes in Hindi

—————————————————————————–

हमारी Team आशा करती है, UP Board Class 12 Physics चुम्बकीय फ्लक्स की परिभाषा क्या है | चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक Notes in Hindi से आपको सहायता मिली होगी | If you have any query regarding UP Board Class 12 Physics चुम्बकीय फ्लक्स की परिभाषा क्या है | चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक Notes in Hindi, तो आप कमेंट करके पूछ सकते है |
यदि यह UP Board Notes से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top