UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 1 जन्तुओं और पौधों में समानता तथा अन्तर

In this chapter, we provide UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 1 जन्तुओं और पौधों में समानता तथा अन्तर for Hindi medium students, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 1 जन्तुओं और पौधों में समानता तथा अन्तर pdf, free UP Board Solutions Class 5 Science Parakh Chapter 1 जन्तुओं और पौधों में समानता तथा अन्तर book pdf download. Now you will get step by step solution to each question. Up board solutions कक्षा 5 विज्ञान पीडीऍफ़

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 1 जन्तुओं और पौधों में समानता तथा अन्तर

जन्तुओं और पौधों में समानता तथा अन्तर अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
पौधे एवं जन्तुओं की वृद्धि में मुख्य अन्तर बताइए।
उत्तर:
पौधे में वृद्धि होती है तो नई शाखाएँ और पत्तियाँ निकलने लगती हैं, फिर फूल तथा फल बनते हैं, जबकि जन्तुओं में शाखाओं की तरह नए भाग न बनकर एक निश्चित समय तक उनके अंगों के आकार में वृद्धि होती है।

प्रश्न २.
हरे पौधे को स्वपोषी एवं जन्तुओं को परपोषी कहा जाता है – क्यों?
उत्तर:
हरे पौधे को स्वपोषी कहा जाता है क्योंकि हरे पेड़-पौधे अपना भोजन स्वयं बना लेते हैं। जन्तु अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते। वे अपने भोजन के लिए पेड़-पौधों अथवा अन्य जन्तुओं पर निर्भर रहते हैं। इसलिए जन्तुओं को परपोषी कहा जाता है।

प्रश्न ३.
पौधों एवं जन्तुओं के पाँच समान लक्षण लिखिए।
उत्तर:
पौधों एवं जन्तुओं के पाँच समान लक्षण निम्न हैं –
(१) पौधों एवं जन्तुओं दोनों में वृद्धि होती है।
(२) पौधों एवं जन्तुओं दोनों में गति होती है।
(३) पौधों एवं जन्तुओं दोनों को भोजन की आवश्यकता होती है।
(४) पौधे एवं जन्तु दोनों श्वसन करते हैं।
(५) पौधे एवं जन्तु दोनों अपने समान नए जीव उत्पन्न करते हैं।

प्रश्न ४.
निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए (पूरा करके)क्रमांक उद्दीपन संवेदनशील अंग प्रकाश

क्रमांकउददीपनसंवेदनशील अंग
प्रकाश  आँख    
स्वाद  जीभ  
गंधनाक  
आवाज  कान  
ठंडा /गर्मत्वचा

प्रश्न ५.
सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए (लगाकर) –
(क) पौधे व जन्तु दोनों गति करते हैं। (✓)
(ख) पौधे श्वसन में कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं। (✓)
(ग) जन्तु एवं पौधे दोनों श्वसन में ऑक्सीजन गैस ग्रहण करते हैं। (✗)
(घ) पौधे प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं। (✓)
(ङ) प्रकाश संश्लेषण में ऑक्सीजन गैस निकलती है। (✓)

प्रश्न ६.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए (जोड़े बनाकर) –
(क) क्लोरोफिल → प्रकाश संश्लेषण
(ख) मेढक → अंडे देने वाला
(ग) मनुष्य → बच्चा देने वाला
(घ) छुईमुई → संवेदनशीलता

प्रश्न ७.
खाली स्थान भरें (खाली स्थान भरकर) –
(क) जन्तुओ में वृद्धि एक निश्चित आयु तक होती है।
(ख) पौधों की पत्तियाँ पर्णहरति (क्लोरोफिल) के कारण हरी दिखाई पड़ती हैं।
(ग) मछलियों में श्वसन हेतु गलफड़े (गिल्स) पाए जाते है।
(घ) गैसों के आदान-प्रदान के लिए पत्तियों की निचली सतह पर छोटे-छोटे छिद्र (पर्ण रंध्र) पाए जाते हैं।

प्रश्न ८.
निम्नलिखित को पूरा करो (पूरा करके) –
पौधे जन्तुओं से भिन्न हैं क्योंकि –
(क) हरे पौधे स्वपोषी होते हैं तथा जन्तु परपोषी होते हैं।
(ख) पौधे एक ही स्थान पर स्थिर होते हैं तथा जन्तु विचरण करते हैं।
(ग) पौधों में जीवन पर्यंत वृद्धि होती है तथा जन्तुओं में एक निश्चित समय तक वृद्धि होती है। प्रोजेक्ट कार्य

प्रश्न १.
एक प्लेट में पानी से भीगी हुई रूई को लेकर सेम अथवा चने के बीजों को रखें तथा बीजों के अंकुरण के बाद उसमें जड़ और तने की वृद्धि को देखें तथा उसके विषय में लिखें।

प्रश्न २.
अपने घर अथवा विद्यालय प्रांगण में एक वृक्ष लगाकर उसकी नियमित देखभाल करें।

प्रश्न ३.
बरसात में सहजन/गुलाब या बेला की एक टहनी को मिट्टी में लगाकर देखें क्या होता है?

All Chapter UP Board Solutions For Class 5 Science Hindi Medium

—————————————————————————–

All Subject UP Board Solutions For Class 5 Hindi Medium

*************************************************

I think you got complete solutions for this chapter. If You have any queries regarding this chapter, please comment on the below section our subject teacher will answer you. We tried our best to give complete solutions so you got good marks in your exam.

यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top