UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 11 बल, कार्य और ऊर्जा

In this chapter, we provide UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 11 बल, कार्य और ऊर्जा for Hindi medium students, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 11 बल, कार्य और ऊर्जा pdf, free UP Board Solutions Class 4 Science Parakh Chapter 11 बल, कार्य और ऊर्जा book pdf download. Now you will get step by step solution to each question. Up board solutions कक्षा 4 विज्ञान पीडीऍफ़

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 11 बल, कार्य और

ऊर्जा

क्रियाकलाप

प्रश्न:
ऊपर दिए गए चित्रों को देखकर स्थिर अथवा गतिमान वस्तुओं को अलग-अगल छाँटकर लिखें। चित्र के अतिरिक्त अन्य स्थिर एवं गतिमान वस्तुओं को भी सोचकर लिखें।
उत्तर:

क्रम सं०स्थिर वस्तुएँगतिशील वस्तुएँ
(१)गिलासचलती हुए साइकिल
(२)रेल की पटरीचलती हुए बैलगाड़ी
(३)सड़कचलता हुआ थ्री व्हीलर
(४)मकानचलती हुई रेलगाड़ी
(५)इमारतचलती हुई गाड़ी

क्रियाकलाप

प्रश्न १.
मेज पर रखी पुस्तक खींचकर अथवा धकेलकर देखें, क्या होता है?

प्रश्न २.
किवाड़ (दरवाजा) खींचकर अथवा धकेलकर देखें, क्या होता है?
नोट-प्रश्न १ में बल लगाने पर कार्य होता है। प्रश्न २ में बल लगाने पर कार्य नहीं होता है।

प्रश्न.
निम्नलिखित तालिका में उदाहरणों को पढ़कर उनके सामने ‘हाँ’ या ‘नहीं’ लिखें-
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 11 बल, कार्य और ऊर्जा 1

क्रियाकलाप

प्रश्न-
नीचे दी गई सारणी में संबंधित ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखें-
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 11 बल, कार्य और ऊर्जा 2

बल, कार्य और ऊर्जा अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
नीचे कुछ कथन दिए हैं उसी के नीचे उसको पूर्ण करने के लिए तीन विकल्प दिए हैं। सही विकल्प पर सही का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) –
(क) किसी वस्तु पर बल लगाने पर वह वस्तु-
(१) सदैव स्थिर रहती है।
(२) सदैव गतिशील होती है।
(३) बल की दिशा में गतिशील हो सकती है। (✓)

(ख) कार्य तब होता है जब-
(१) वस्तु स्थिर रहती है। .
(२) वस्तु पर बल लगता है।
(३) वस्तु बल लगाने पर विस्थापित हो जाती है। (✓)

(ग) भोजन से हमें
(१) शारीरिक सुंदरता प्राप्त होती है।
(२) ऊर्जा प्राप्त होती है। (✓)
(३) बुद्धि प्राप्त होती है।

(घ) सूर्य-
(१) ऊर्जा का मुख्य स्रोत है।
(२) प्रकाश का मूल स्रोत है।
(३) उपर्युक्त दोनों सही हैं। (✓)

प्रश्न २.
नीचे दिए गए अधूरे कथनों को उचित विकल्प द्वारा पूरा कीजिए-
(क) धक्का एवं खिंचाव को कहते हैं- ऊर्जा, बल, गति।
उत्तर:
बल

(ख) वस्तुएँ गतिमान हो सकती हैं- केवल खिंचाव से, केवल धकेल से, धकेल और खिंचाव दोनों से।
उत्तर:
धकेल और खिंचाव दोनों से।

(ग) गतिमान वस्तुओं की गति तेज करने के लिए बल लगाया जाता है- गति की दिशा के विपरीत, गति की दिशा में, चारों दिशाओं में।
उत्तर:
गति की दिशा में ।

प्रश्न ३.
दिए गए शब्दों में से सही शब्द छाँटकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके)
(क) सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है।
(ख) भोज्य पदार्थों में रासायनिक ऊर्जा निहित होती है।
(ग) विद्युत् बल्ब से प्रकाश विद्युत् ऊर्जा से प्राप्त होती है।
(घ) लकड़ी कोयला तथा पेट्रोलियम पदार्थ के जलने से ऊष्मीय ऊर्जा प्राप्त होती है।

प्रश्न ४.
नीचे दिए गए कथनों में से सही कथनों को छाँटकर अपनी कॉपी पर लिखो-
(क) भोजन हमें कार्य करने के लिए ऊर्जा देता है। (सही)
(ख) कोयले को जलाने पर यांत्रिक ऊर्जा प्राप्त होती है। (गलत)
(ग) रासायनिक ऊर्जा भोज्य पदार्थों में निहित होती है। (सही)
(घ) खिचाव अथवा धकेल को बल कहते हैं। (सही)

प्रश्न ५.
स्तंभ ‘क’ में क्रियाएँ लिखी हैं। स्तंभ ‘ख’ में क्रियाओं के ऊर्जा रूपांतरण लिखे हैं। क्रियाओं का सही ऊर्जा रूपांतरण के साथ मिलान करें। (मिलान करके)
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 11 बल, कार्य और ऊर्जा 3

प्रोजेक्ट कार्य-

प्रश्न.
कागज की फिरकी बनाएँ और उसे लेकर दौड़ें। क्या होता है? लिखिए।
उत्तर:
फिरकी घूमने लगती है।

प्रश्न.
अपने घर की वस्तुओं की सूची बनाएँ और लिखें कि वे किस प्रकार की ऊर्जा से कार्य करती हैं।
उत्तर:
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

All Chapter UP Board Solutions For Class 4 Science Hindi Medium

—————————————————————————–

All Subject UP Board Solutions For Class 4 Hindi Medium

*************************************************

I think you got complete solutions for this chapter. If You have any queries regarding this chapter, please comment on the below section our subject teacher will answer you. We tried our best to give complete solutions so you got good marks in your exam.

यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top