UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की चतुराई

In this chapter, we provide UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की चतुराई, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की चतुराई pdf, free UP Board Solutions Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की चतुराई book pdf download. Now you will get step by step solution to each question. Up board solutions Class 2 Hindi पीडीऍफ़

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की चतुराई

किसान की चतुराई शब्दार्थ

झपटना = लपकना, मारने दौड़ना
जमीन = धरती
बोना = उगाना
मजा चखाना = बदला लेना
सिर चकराना = कुछ न सूझना, अक्ल काम न करना

किसान की चतुराई पाठ का सार (सारांश)

किसान अपना खेत जोत रहा था। कहीं से भालू आया और किसान पर झपटा। किसान ने भालू से वादा किया कि फसल आने पर मनचाही चीज खिलाऊँगा। तब भालू ने जमीन के ऊपर की फसल अपनी और नीचे की फसल किसान की तय कर ली। किसान ने आलू बोया। इससे भालू को हानि हुई, पत्ते खाने को मिले। दूसरी बार भालू ने अपने लिए जमीन के अन्दर की फसल निश्चित की, तब किसान ने गेहूँ बो दिये। इससे भालू फिर परेशान हुआ क्योंकि उसे जड़ें मिली। तीसरी बार उसने अपने लिए ऊपर की और जमीन के अन्दर की फसल निश्चित की। इस बार किसान ने गन्ना बोया। भालू को गन्ने के ऊपर के पत्ते और नीचे गन्ने की जड़ें प्राप्त हुईं। इससे उसका सिर चकरा गया।

किसान की चतुराई अभ्यास

प्रश्न १.
किस ऋतु में फसल बोयी जाती है?
उत्तर:
(क) गेहूँ की – शरद ऋतु में (नवम्बर में)
(ख) गन्ने की – गर्मी के शुरू में (फरवरी-मार्च में)
(ग) आलू की – शरद ऋतु में (अक्टूबर में)
(घ) धान की – वर्षा ऋतु में (जुलाई में)

प्रश्न २.
उत्तर लिखो- किसान ने भालू से अपनी जान कैसे बचायी?
उत्तर:
किसान ने फसल आने पर मनचाही चीज खिलाने का वादा करके भालू से अपनी जान बचायी।

प्रश्न ३.
क्या खाना अच्छा लगता है?
उत्तर:
(क) भालू को – शहद, फल आदि।
(ख) तोते को – हरी मिर्च, स्वादिष्ट मीठे फल आदि।
(ग) गाय को – हरा चारा, खली, भूसी।
(घ) बन्दर को – फल और शाकाहारी भोजन।
(ङ) बिल्ली को – दूध, मलाई और मछली।
(च) तुमको – पौष्टिक और सन्तुलित भोजन।

प्रश्न ४.
जमीन के भीतर खाने की कौन-कौन-सी चीजें पैदा होती हैं?
उत्तर:
आलू, शकरकंद, मूंगफली, अरवी

प्रश्न ५.
सोचो और लिखो- अगली बार भालू आकर कौन-सी शर्त लगाता?
उत्तर:
अगली बार भालू आकर ऊपर और नीचे की फसल न लेकर बीच की फसल माँगता और शर्त लगाता।

कितना सीखा?

प्रश्न १.
इन कथनों को सही करो (सही करके)
उत्तर:
सूरज रात में चमकता है – चाँद रात में चमकता है।
चाँद दिन में निकलता है – सूरज दिन में निकलता है।
पृथ्वी चाँद का चक्कर लगाती है – चाँद पृथ्वी का चक्कर लगाता है।
तारे पृथ्वी के बहुत पास हैं – तारे पृथ्वी से बहुत दूर हैं।

प्रश्न २.
बताओ
(क) तुम अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्या-क्या करते हो?
उत्तर:
हम अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेल खेलते हैं; पढ़ाई-लिखाई और सार्वजनिक हित के काम करते हैं।

(ख) चाँद को प्रकाश कहाँ से मिलता है?
उत्तर:
चाँद को प्रकाश सूरज से मिलता है।

(ग) छींक आने पर हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
छींक आने पर हमें मुँह पर रूमाल या हाथ रखना चाहिए।

(घ) जगतपुर गाँव के बच्चों ने क्या किया?
उत्तर:
जगतपुर गाँव के बच्चों ने गाँव की सफाई की।

(ङ) किसान ने भालू से अपनी जान कैसे बचायी?
उत्तर:
किसान ने फसल आने पर मनचाही चीजें खिलाने का वादा करके भालू से अपनी जान बचायी।

प्रश्न ३.
इन शब्दों को तुक और आवाज के हिसाब से लिखो
थाली ओर शोर जोर कुदाली
नाली मोर डोर डाली माली
उत्तर:
थाली, कुदाली, नाली, डाली, माली
ओर, शोर, जोर, मोर, डोर

प्रश्न ४.
नाम के साथ काम जोड़कर वाक्य पूरे करो (वाक्य पूरे करके)
उत्तर:
खेत – लहलहाए
घोड़े – हिनहिनाए
बच्चे – नहाए
दीए – टिमटिमाए
गाड़ी – चली
पतंग – उड़ी

प्रश्न ५.
किससे क्या बनता है आगे की कड़ी बनाओ (कड़ी बनाकर)
जैसे – 
UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की होशियारी 1
उत्तर:
गन्ना → रस → गुड़, चीनी, मिश्री
सरसों → तेल, खली
आलू → आलू के चिप्स, सब्जी
गाजर → हलवा, अचार
चना → दाल → बेसन

प्रश्न ६.
शुद्ध उच्चारण करो और कॉपी में लिखो
ईश्वर, शीश, स्वास्थ्य, सब्जी, अँधेरा, फ्रॉक, ट्रॉली, सर्कस, टर्र-टर्र, चट्टान, इकट्ठा, प्यास, कृष्ण
नोट – विद्यार्थी स्वयं शुद्ध उच्चारण करें और लिखें।

All Chapter UP Board Solutions For Class 2 Hindi

—————————————————————————–

All Subject UP Board Solutions For Class 2 Hindi Medium

*************************************************

I think you got complete solutions for this chapter. If You have any queries regarding this chapter, please comment on the below section our subject teacher will answer you. We tried our best to give complete solutions so you got good marks in your exam.

यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top