UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 21 पूँछ हिलाने वाला भेड़िया

In this chapter, we provide UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 21 पूँछ हिलाने वाला भेड़िया  Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 21 पूँछ हिलाने वाला भेड़िया pdf, free UP Board Solutions Class 2 Hindi Kalrav Chapter 21 पूँछ हिलाने वाला भेड़िया book pdf download. Now you will get step by step solution to each question. Up board solutions Class 2 Hindi पीडीऍफ़

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 21 पूँछ हिलाने वाला

भेड़िया

पूँछ हिलाने वाला भेड़िया शब्दार्थ

कोशिश = प्रयास
होशियार = बुद्धिमान
खतरनाक = भयानक
खूब = बहुत
विश्वास = यकीन
चालाक = चतुर

पूँछ हिलाने वाला भेड़िया पाठ का सार (सारांश)

गड्ढे में पड़े एक भेड़िए ने मेमने से स्वयं को निकालने के लिए कहा। मेमने के पूछने पर उसने कहा कि वह एक कुत्ता है, जो मुर्गे को बचाते हुए खुद गड्ढे में गिर पड़ा। मेमना होशियार था। चालाक भेड़िए ने विश्वास दिलाने के लिए कुत्ते की तरह दुम हिलाई। मेमना सोचने लगा कि इसका मुँह तो भेड़िए जैसा दिख रहा है। जब भेड़िया ने मुँह फैलाकर मेमने को डाँटा, तब उसके नुकीले दाँत देखकर मेमना भेड़िए को पहचान गया और भाग गया। भेड़िया रोता रह गया।

पूँछ हिलाने वाला भेड़िया अभ्यास

प्रश्न १.
बताओ
(क) भेड़िया गड्ढे में कैसे गिरा होगा?
उत्तर:
भेड़िया शिकार करते हुए गड्ढे में गिर गया होगा।

(ख) मेमने ने भेड़िए को बाहर क्यों नहीं निकाला?
उत्तर:
मेमने ने भेड़िए को बाहर इसलिए नहीं निकाला, क्योंकि भेड़िया बाहर निकलकर उसे खा जाता।

(ग) मेमने ने कैसे जाना कि गड्ढे में भेड़िया है?
उत्तर:
भेड़िए के नुकीले दाँत देखकर मेमने ने जाना कि गड्ढे में भेड़िया है।

(घ) मेमना कैसे बोलता है?
उत्तर:
मेमना, भेड़ की तरह मिमियाता है।

प्रश्न २.
इन जानवरों के छोटे बच्चों को क्या कहते हैं? लिखो
उत्तर:
भेड़ – मेमना
गाय – बछड़ा/बछिया
कुत्ता – पिल्ला
भैंस – कटरा/कटिया

प्रश्न ३.
म और भ से शुरू होने वाले इन शब्दों को पूरा करो
उत्तर:
म – मेमना
मि – मिमियाना
मु – मुसीबत
भ – भरसक
भा – भागकर
भे – भेड़िया

प्रश्न ४.
नीचे दी गई कहानी को पूरा करो
उत्तर:
एक हिरन था। एक खरगोश था। एक दिन दोनों जंगल से बाहर निकले। उनको एक सियार मिला। सियार ने कहा, “तुम कहाँ जा रहे हो?” दोनों बोले, “हम शहर जा रहे हैं। तुम भी हमारे साथ चलो। “तभी एक शेर आ गया। वह गुर्राया। तीनों दुम दबाकर भागे

कितना सीखा?

प्रश्न १.
अपनी पाठ्य-पुस्तक की कोई कविता बताओ।
नोट – विद्यार्थी कविता स्वयं सुनाएँ।

प्रश्न २.
कविता का अर्थ लिखो- (गर्मी में …………………. आई धूप)
उत्तर:
अर्थ-धूप गर्मी में प्रचंड (जलाने वाली) होती है, क्योंकि इस मौसम में वह तेज होती है। सर्दी के दिनों में धूप मन को लुभाने वाली होती है, क्योंकि वह ठंड दूर करती है। वर्षा के दिनों में जब छम-छम पानी बरसता है और फिर सतरंगों वाला इन्द्रधनुष दिखाई देता है, तब उस समय की धूप भी सात रंगों वाली बनी होती है।

प्रश्न ३.
आँख, कान, नाक और जीभ के कार्य बताओ।
उत्तर:
आँख का कार्य देखना, कान का कार्य सुनना, नाक का कार्य सूंघना और जीभ का कार्य स्वाद बताना है।

प्रश्न ४.
इन शब्दों को पढ़ो
इकट्ठा, छप्पर, खट्टा, सब्जियाँ, ट्रॉली, ट्रैक्टर, क्रम, अक्लमंद
उत्तर:
विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं पढ़ें।

प्रश्न ५.
वाक्य पूरा करो (पूरा करके)
उत्तर:
(क) हम जीभ से स्वाद चखते हैं।
(ख) दादी माँ चावल पकाती हैं।
(ग) चाँद धरती का चक्कर लगाता है।

प्रश्न ६.
वाक्य पूरा करो (पूरा करके)
उत्तर:
(क) चूहों ने दहीबड़ा बनाया।
(ख) भेड़िया गड्ढे में गिर पड़ा।
(ग) मधुमक्खी छत्ता बना रही थी।

प्रश्न ७.
अपने आस-पास पाए जाने वाले पशु-पक्षियों के नाम लिखो।
उत्तर:
गाय, भैंस, बकरी, भेड़, बैल, कुत्ता, घोड़ा, गधा, चिड़िया, तीतर, बाज, बगुला, कौआ, तोता, कबूतर आदि।

प्रश्न ८.
उनके नाम लिखो जो
उत्तर:
(क) मिट्टी के बर्तन बनाते हैं – कुम्हार
(ख) कपड़ों की सिलाई करते हैं – दर्जी
(ग) मिठाइयाँ बनाते हैं – हलवाई
(घ) कुर्सी-मेज बनाते हैं – बढ़ई

प्रश्न ९.
क्या होता यदि
(क) अकेली मधुमक्खी छत्ता बनाती रहती?
उत्तर:
छत्ता बनाने में ज्यादा समय लगता।

(ख) चाँद पर हवा-पानी होता?
उत्तर:
तो वहाँ भी सृष्टि बस जाती।

(ग) लगातार कई दिनों तक सूरज न निकले?
उत्तर:
अँधेरा छा जाएगा और सामान्य कार्य ठप्प हो जाएँगे।

प्रश्न १०.
जगतपुर गाँव के बच्चों ने कौन-सा अच्छा काम किया?
उत्तर:
जगतपुर गाँव के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, गाँव में सफाई योजना बनाई, स्कूल के रास्ते से कीचड़ हटा नाली बनाकर उसे ठीक किया और मिट्टी से गड्ढों को पाट दिया। उन्होंने खेल का मैदान भी साफ कर दिया।

प्रश्न ११.
किसान ने क्या होशियारी की
(क) जब भालू मारने झपटा।
उत्तर:
(क) जब भालू मारने झपटा, तब किसान ने भालू से फसल आने पर मनचाही चीजें खिलाने का वादा किया।

(ख) जब भालू ने मिट्टी के ऊपर की फसल माँगी।
उत्तर:
तब किसान ने खेत में आलू बो दिया। इससे भालू घाटे में रहा।

प्रश्न १२.
सब्जियों के मुखौटे बनाकर ‘कद् जी की बारात’ कविता का कक्षा में अभिनय करो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं अभिनय करें।

प्रश्न १३.
मेमना भेड़िये की बातों में क्यों नहीं आया?
नोट – क्योंकि मेमना होशियार था।

प्रश्न १४.
हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम लिखो।
उत्तर:
हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम निम्नलिखित हैं
१. राष्ट्रीय झण्डा – तिरंगा झण्डा
२. राष्ट्रगान – जन-गण-मन
३. राष्ट्रीय पशु – बाघ
४. राष्ट्रीय चिह्न – अशोक स्तम्भ (सारनाथ)
५. राष्ट्रीय पक्षी – मोर
६. राष्ट्रीय पुष्प – कमल

All Chapter UP Board Solutions For Class 2 Hindi

—————————————————————————–

All Subject UP Board Solutions For Class 2 Hindi Medium

*************************************************

I think you got complete solutions for this chapter. If You have any queries regarding this chapter, please comment on the below section our subject teacher will answer you. We tried our best to give complete solutions so you got good marks in your exam.

यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top