UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन

In this chapter, we provide UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन for Hindi medium students, Which will very helpful for every student in their exams. Students can download the latest UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन pdf, free UP Board Solutions Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन book pdf download. Now you will get step by step solution to each question. Up board solutions कक्षा 7 भूगोल पीडीऍफ़

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए –

(क) मरुस्थलीय प्रदेश की जलवायु कैसी है ?
उत्तर :
मरुस्थलीय प्रदेश की जलवायु शुष्क है। यहाँ वर्षा बहुत कम होती है। जब वर्षा होती है तब वर्षा के साथ तेज हवाएँ या तूफान आते हैं। इस क्षेत्र के दिन व रात के तापमान में अधिक अन्तर रहता है। दिन धूप वाले तथा गरम होते हैं, जबकि रातें बहुत ठण्डी होती हैं।

(ख) मरुस्थलीय प्रदेश की वनस्पति की क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर :
मरुस्थलीय प्रदेश की वनस्पति की विशेषताएँ इस प्रकार हैं –

  1. पानी की कमी के कारण यह क्षेत्र वनस्पति विकास के अनुकूल नहीं है। शुष्क जलवायु व कम वर्षा के कारण मरुस्थलीय वनस्पतियाँ विकसित हो जाती हैं।
  2. यहाँ की वनस्पति की जड़े लम्बी होती हैं, जिससे वे भूमि की गहराई तक नमी प्राप्त करती हैं।
  3. जलवाष्पन को कम करने के लिए इनमें पत्तियाँ नहीं होती हैं।
  4. जहाँ कहीं जल के स्रोत या नदी होती हैं, वहाँ आस-पास पेड़-पौधे, झाड़ियाँ वे घासे उग आती हैं। ये वीरान जमीन पर बगीचे से दिखाई देते हैं। इस कारण इन्हें मरूद्यान कहते हैं।

(ग) मरुस्थलीय प्रदेश के प्राकृतिक वातावरण को मानव जीवन पर क्या प्रभाव है?
उत्तर :
मरुस्थलीय क्षेत्र की जलवायु बहुत विषम है। यहाँ पानी की कमी और तापमान में बहुत अंतर पाया जाता है। ताप कभी बहुत अधिक तो कभी बहुत कम होता है। इन सब कारणों से यहाँ जनसंख्या बहुत कम है और बस्तियाँ बहुत दूर-दूर बसी हैं। यहाँ पर रह रही आदिवासी जातियों में अरब की ‘बर्दू’ और कालाहारी की ‘बुशमैन’ जातियाँ प्रमुख हैं। कालाहारी के बुशमैन पूरी तरह शिकार पर निर्भर होकर जीवन गुजारते हैं जबकि अरब के बर्दू जानवरों के चारे व पानी की खोज में इधर-उधर घूमा करते हैं। यहाँ के लोग लम्बी यात्रा में ऊँट या बकरी की खाल से बने थैले में पानी भर कर ले जाते हैं, इसमें पानी देर तक ठण्डा रहता है।

(घ) मरुस्थलीय प्रदेश में मानव जीवन को सामान्य बनाने हेतु क्या उपाय किए जा सकते हैं?
उत्तर :
मरुस्थलीय प्रदेश में मानव जीवन को सामान्य बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं

  1. नदियाँ/नहरें निकाल कर कई स्थानों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवा सकते हैं, जिससे कृषि की जा सके।
  2. सड़कों और रेलमार्गों का विकास करके जन-जीवन को सामान्य किया जा सकता है।
  3. खनन और उद्योग धन्धे लगाकर भी जन-जीवन सामान्य बनाया जा सकता है।

प्रश्न 2.
सही जोड़े मिलाइए (जोड़े बनाकर) –

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन 1
UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन 1

भौगोलिक कुशलताएँ –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

All Chapter UP Board Solutions For Class 7 Geography Hindi Medium

—————————————————————————–

All Subject UP Board Solutions For Class 7 Hindi Medium

*************************************************

I think you got complete solutions for this chapter. If You have any queries regarding this chapter, please comment on the below section our subject teacher will answer you. We tried our best to give complete solutions so you got good marks in your exam.

यदि यह UP Board solutions से आपको सहायता मिली है, तो आप अपने दोस्तों को upboardsolutionsfor.com वेबसाइट साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top